1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND W vs SA W 1st T20I: आज पहले टी20आई में भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका; जानिए कब और कहां देख पाएंगे मैच

IND W vs SA W 1st T20I: आज पहले टी20आई में भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका; जानिए कब और कहां देख पाएंगे मैच

IND W vs SA W 1st T20I: भारत और साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों (India Women vs South Africa Women) के बीच आज 5 जुलाई से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। जिसका पहला मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाना है। वनडे और टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका को मात देने के बाद मेजबान टीम टी20 सीरीज की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। आइये जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा, और मैच कहां पर लाइव देख पाएंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'यूपी में किसी भी की सरकार बने, हमारा दबदबा बना रहेगा...' , विधानसभा चुनाव से पहले बृजभूषण शरण सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज

IND W vs SA W पहला टी20 मैच कहां खेला जाएगा? 

 भारत और साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला टी20 मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND W vs SA W पहला टी20 मैच कब शुरू होगा? 

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार, 5 जुलाई शाम 7 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

पढ़ें :- यूपी की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, सात महीने में बढ़े 19 लाख नए वोटर, वोटर लिस्ट का प्रकाशन 4 जनवरी को

IND W vs SA W पहला टी20 मैच भारत में टीवी पर लाइव कहां देख पाएंगे?

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहले टी20 मैच स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

IND W vs SA W पहला टी20 मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहले टी20 मैच की स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

IND W vs SA W के बीच टी20 मैचों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पढ़ें :- कुलगाम में CRPF चौकी पर हमले से पहले उमर निसार डार और LeT के कमांडर लतीफ भट ने कई जगहों पर की थी रेकी, CCTV फुटेज आया सामने

भारत इस मुकाबले में बेहतर समग्र आमने-सामने रिकॉर्ड के साथ आगे बढ़ रहा है। 16 मैचों में मेजबान टीम ने नौ बार जीत हासिल की है जबकि प्रोटियाज ने छह बार जीत हासिल की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...