1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND W vs SA W 3rd T20I: भारत के हाथ से निकल सकती है T20I सीरीज; मौसम ने बढ़ाई टेंशन

IND W vs SA W 3rd T20I: भारत के हाथ से निकल सकती है T20I सीरीज; मौसम ने बढ़ाई टेंशन

IND W vs SA W 3rd T20I: साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम (South Africa Women) के लिए भारत दौरा कुछ खास नहीं रहा है, टीम इस दौरे पर भारत के खिलाफ वनडे और सीरीज गंवा चुकी है। हालांकि, साउथ अफ्रीका की टीम के पास भारत की महिला क्रिकेट टीम (India Women) के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज को 2-0 से जीतने का मौका है। वहीं, भारतीय टीम की नजर सीरीज को 1-1 पर खत्म करने की होगी, लेकिन चेन्नई के मौसम ने टीम की टेंशन बढ़ा रखी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दरअसल, भारत और साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच (IND W vs SA W 3rd T20I) भी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाना है। सीरीज के शुरुआती दो मैच के लिए भी यही वेन्यू रहा है, जिसमें पहला मैच साउथ अफ्रीका ने 12 रनों से अपने नाम किया था, जबकि दूसरा मैच 7 जुलाई को बारिश की भेंट चढ़ गया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका (South Africa Women) ने सीरीज में 0-1  से बढ़त बना रखी है। ऐसे में सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करने के लिए भारत (India Women) का हर हाल में जीतना बहुत जरूरी है। वहीं, अगर मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो साउथ अफ्रीका (South Africa Women) सीरीज जीत जाएगी।

9 जुलाई को चेन्नई का मौसम

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का आखिरी मैच (IND W vs SA W 3rd T20I) 9 जुलाई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाना है। इस दौरान चेन्नई में बारिश की संभावना है। एक्यू वेदर की वेबसाइट के अनुसार, चेन्नई में शनिवार शाम 4 बजे 18 % बारिश की संभावना है, लेकिन मैच के शुरू होने के समय यानी शाम 7 बजे बारिश की संभावना 34% हो जाती है। वहीं, रात 10 बजे 49% और 11 बजे 54% बारिश की संभावना है।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...