1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs WI 1st T20I: आज पहले टी20 में वेस्ट इंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया; जानें- कब और कहां खेला जाएगा मैच

IND vs WI 1st T20I: आज पहले टी20 में वेस्ट इंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया; जानें- कब और कहां खेला जाएगा मैच

INDW vs WIW 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 गंवाने के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इंडिया विमेंस आज से नए अभियान की शुरू करने जा रही है। टीम को घर पर वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला नवी मुंबई में खेला जाएगा। आइये, इस मैच की डिटेल्स पर एक नजर डाल लेते हैं-

By Abhimanyu 
Updated Date

INDW vs WIW 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 गंवाने के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इंडिया विमेंस आज से नए अभियान की शुरू करने जा रही है। टीम को घर पर वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला नवी मुंबई में खेला जाएगा। आइये, इस मैच की डिटेल्स पर एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, पहला टी20आई मैच कब खेला जाएगा?

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, पहला टी20आई मैच रविवार 15 दिसंबर 2024 को खेला जाएगा।

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, पहला टी20आई मैच कहां खेला जाएगा?

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, पहला टी20आई मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, पहला टी20आई मैच कितने बजे शुरू होगा?

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, पहला टी20आई मैच भारतीय समय अनुसार, रविवार शाम 7 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, पहले टी20आई मैच को टीवी पर कहां देख सकेंगे?

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, पहले टी20आई मैच को स्पोर्ट्स 18 टीवी चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, पहले टी20आई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, पहले टी20आई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

वेस्ट इंडीज विमेंस के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए इंडिया विमेंस के स्क्वाड किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

वेस्ट इंडीज विमेंस के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए इंडिया विमेंस स्क्वाड में स्मृति मंधाना, राघवी बिस्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), मिन्नू मणि, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), सजीवन सजना, प्रिया मिश्रा, उमा छेत्री, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, नंदिनी कश्यप, तितास साधुऔर साइमा ठाकुर शामिल हैं।

इंडिया विमेंस के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज विमेंस के स्क्वाड किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

इंडिया विमेंस के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज विमेंस स्क्वाड में हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, नेरिसा क्राफ्टन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डींड्रा डोटिन, अफी फ्लेचर, ज़ैदा जेम्स, अश्मिनी मुनिसर, चिनेले हेनरी, मैंडी मंगरू, आलिया एलेने, राशदा विलियम्स, शमिलिया कॉनेल, करिश्मा रामहरैक और शबिका गजनबी शामिल हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ Live : दूसरे टी20 में भारत पहले करेगा गेंदबाजी, वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर करेंगे बल्लेबाजी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...