1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इंडिया गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने आज अपना घोषणा पत्र किया जारी

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने आज अपना घोषणा पत्र किया जारी

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने आज अपना घोषणा पत्र किया जारी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: इंडिया गठबंधन लोकसभा के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने घोषणा पत्र में बताया है कि जीतने के बाद जनता को घोषणा पत्र के अनुसार सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

पढ़ें :- पीएम मोदी की अपील पर अखिलेश ने कसा तंज, बोले- चुनाव खत्म होते ही, ‘संकट’ याद आ गया

लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने मीडिया से कहा कि आज घोषणा पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने मुख्य बिंदु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में सम्पूर्ण कर्ज माफी, एमएसपी की गारंटी दी गयी।

उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस ने पिछले सरकार में किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया था। इसी क्रम में तीस लाख युवाओ को रोजगार दिया जायेगा।

मनरेगा की मजदूरी 400 रुपये किया जायेगा, प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया को एक लाख प्रति वर्ष दिया जायेगा, अग्निवीर योजना बंद करके पूर्ण नौकरी दी जायेगी, स्थानीय स्तर पर जो रेलवे लाइन की बात हो रही है वह प्रधानमंत्री गतिमान योजना में जगह ना मिलाने से समय से रेल लाइन नही बनेगी अभी महराजगंज के लोगों को और इंतजार करना पड़ेगा।

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि लाखों सहारा खाता धारकों को आनलाइन कराया मगर कोई भुगतान नहीं हुआ। कांग्रेस की सरकार बनते ही एक–एक पाई का भुगतान कराया जायेगा, जनपद की बंद पडी चीनी मिलों को चालू कराया जायेगा।

पढ़ें :- मंत्रिमंडल विस्तार के बाद BJP विधायक का छलका दर्द, कहा-एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते कहीं न कहीं मन में थोड़ी पीड़ा अवश्य हुई

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रणव गौतम, जिला सचिव विजय यादव, राजीव पांडेय, दीप चंद तिवारी, तेज बहादुर पांडेय समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...