1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. इंडिया गठबंधन को लग सकता है एक और बड़ा झटका! AAP ने दिल्ली में कांग्रेस को एक सीट का ऑफर

इंडिया गठबंधन को लग सकता है एक और बड़ा झटका! AAP ने दिल्ली में कांग्रेस को एक सीट का ऑफर

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी इंडिया गठबंधन को लगातार बढ़े झटके लग रहे हैं। इंडिया गठबंधन से कई पार्टियों ने किनारा कर लिया है। पहले पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी बड़ा कदम उठा सकती है। आम आदमी पार्टी ने भी सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस को ऑफर दे दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी इंडिया गठबंधन को लगातार बढ़े झटके लग रहे हैं। इंडिया गठबंधन से कई पार्टियों ने किनारा कर लिया है। पहले पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी बड़ा कदम उठा सकती है। आम आदमी पार्टी ने भी सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस को ऑफर दे दिया है।

पढ़ें :- BRICS सम्मेलन में पहलगाम हमले की कड़ी निंदा, टेरर फंडिंग रोकने पर बनी सहमति, आतंकवाद के खिलाफ दुनिया एकमत...

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस को एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है, जबकि छह सीटों पर खुद चुनाव लड़ने की बात कही है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का पहले ही एलान कर दिया था। ऐसे में अब कहा जा रहा कि, आम आदमी पार्टी भी इंडिया गठबंधन से अलग हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने कहा है कि हमने कांग्रेस को दिल्ली में एक सीट पर लड़ने का प्रस्ताव दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी दिल्ली में छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संदीप ने यह भी कहा कि इस प्रस्ताव पर अगर समय पर कांग्रेस का जवाब नहीं मिला तो आम आदमी पार्टी छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर देगी।

 

पढ़ें :- लखनऊ: मड़ियांव थाने के सामने दिनदहाड़े कबाड़ी ने बुजुर्ग की चाकू गोदकर कर दी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...