1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इंडिया गठबंधन ने झारखंड के लिए जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं को 2500 रुपए समेत दी ये 7 गारंटी

इंडिया गठबंधन ने झारखंड के लिए जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं को 2500 रुपए समेत दी ये 7 गारंटी

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया है। इंडिया गठबंधन ने सात गांरटी पेश किया। इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा, चुनाव में मतदाता को ये बताना जरूरी होता है कि वे किसी दल के पक्ष में वोट क्यों करें? इस देखते हुए महागठबंधन के नेता यहां उपस्थित हुए हैं। चुनाव के बाद आने वाली सरकार में हम किन चीजों को लेकर आगे चलेंगे, उसके विषय में आपके सामने हमने 7 गारंटियां पेश की गई हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jharkhand elections: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया है। इंडिया गठबंधन ने सात गांरटी पेश किया। इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा, चुनाव में मतदाता को ये बताना जरूरी होता है कि वे किसी दल के पक्ष में वोट क्यों करें? इस देखते हुए महागठबंधन के नेता यहां उपस्थित हुए हैं। चुनाव के बाद आने वाली सरकार में हम किन चीजों को लेकर आगे चलेंगे, उसके विषय में आपके सामने हमने 7 गारंटियां पेश की गई हैं।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

उन्होंने कहा, हमारी सरकार का कार्यकाल अभी एक महीना और होना था, लेकिन जाने कौन सी विकट परिस्थिति आ गई कि चुनाव एक महीना पहले ही करवाए जा रहे हैं। आज चुनाव आयोग के आदेशानुसार 2 चरणों में चुनाव हो रहे हैं, जो पहले 5 चरणों में हुआ करते थे। वर्तमान सरकार में हम हर संभव प्रयास कर उन लोगों तक पहुंचे हैं, जहांं आवाजें, लोग और उपलब्धियां नहीं पहुंचती हैं।

वहीं, इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, आज INDIA गठबंधन ने मिलकर आपके सामने 7 गारंटी रखी है, जो जनता के लिए है। हमने अपनी गारंटियों को पहले भी पूरा किया है और आगे भी पूरा करेंगे। कल पीएम मोदी यहां आए थे, उन्होंने अपने भाषण में मेरा जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की गारंटी का कोई भरोसा नहीं है। लेकिन जनता जानती है- कांग्रेस जो गारंटी देती है, उसे पूरा करती है। भरोसा तो मोदी की गारंटी का नहीं रहा। वे कभी अपना वादा पूरा नहीं कर पाए हैं।

 

पढ़ें :- नौवीं-दसवीं के पाठ्यक्रम में CBSE ने किया बड़ा बदलाव, पर्यावरण शिक्षा सहित तीन विषय हटे, जानें क्या किया शामिल?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...