1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. INDIA गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है जो देश के संविधान के प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते हैं: खरगे

INDIA गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है जो देश के संविधान के प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते हैं: खरगे

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक चल रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी (राकांपा-एसपी), शिवसेना-यूबीटी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी , झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत अन्य घटक दल पहुंचे हैं। इस बैठक में इंडिया गठबंधन के नेता आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

India Meeting: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक चल रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी (राकांपा-एसपी), शिवसेना-यूबीटी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी , झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत अन्य घटक दल पहुंचे हैं। इस बैठक में इंडिया गठबंधन के नेता आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

इन सबके बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अहम बयान आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, INDIA जनबंधन की बैठक में मेरा शुरुआती वक्तव्य-मैं INDIA गठबंधन के सभी साथियों का स्वागत करता हूं। हम एक साथ लड़े, तालमेल से लड़े और पूरी ताक़त से लड़े। आप सबको बधाई। 18वीं लोक सभा चुनाव का जनमत सीधे तौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ है। चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने भाजपा को बहुमत ना देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ़ संदेश दिया है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

उन्होंने आगे लिखा कि, व्यक्तिगत रूप से मोदीजी के लिये यह ना सिर्फ़ राजनैतिक शिकस्त है, बल्कि नैतिक हार भी है। परन्तु हम सब उनकी आदतों से वाक़िफ़ हैं। वो इस जनमत को नकारने की हर संभव कोशिश करेंगे। हम यहां से यह भी संदेश देते हैं कि INDIA गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है जो भारत के संविधान के प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते है और इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों से प्रतिबद्ध है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...