1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की सातों सीट इंडिया गठबंधन जीतेगा, बीजेपी वाले दिल्ली को बर्बाद करने में लगे हैं: सीएम केजरीवाल

दिल्ली की सातों सीट इंडिया गठबंधन जीतेगा, बीजेपी वाले दिल्ली को बर्बाद करने में लगे हैं: सीएम केजरीवाल

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली में सीटों का बंटवारा हो गया है। शनिवार को आप और कांग्रेस के नेताओं ने इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। आम आदमी पार्टी चार, जबकि कांग्रेस दिल्ली में तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली में सीटों का बंटवारा हो गया है। शनिवार को आप और कांग्रेस के नेताओं ने इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। आम आदमी पार्टी चार, जबकि कांग्रेस दिल्ली में तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें :- Yogi Cabinet : सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ा, मंथली रिटेनरशिप के ऊपर बहस की नई फीस फिक्स

इन सबके बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल का बड़ा बयान आया है। उनहोंने कहा कि, ”दिल्ली की सातों सीट इंडिया गठबंधन जीतेगा। हम दिल्लीवालों के विकास और तरक़्क़ी के लिए काम करते हैं, बीजेपी वाले दिल्ली को बर्बाद करने में लगे हैं, दिल्लीवालों को दुःखी करने में लगे रहते हैं। मारने वाले से राहत देने वाला बड़ा होता है।”

पढ़ें :- योगी कैबिनेट ने प्रदेश के 5 जिलों में नई जेल, 17 नगर निगमों को संचालित होंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें

बता दें कि, दिल्ली में आम आदमी पार्टी दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नयी दिल्ली लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ेगी।

इसके अलावा, आप और कांग्रेस के बीच गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में भी गठबंधन का एलान किया है। हालांकि, दोनों दल पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। आप हरियाणा में कुरुक्षेत्र और गुजरात में भरूच-भावनगर सीट पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

 

 

 

पढ़ें :- सीएम योगी ने सरकारी अधिवक्ताओं के मानदेय व मासिक भत्तों में 50 फीसदी का किया इजाफा, प्रशान्त सिंह अटल ने  किया स्वागत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...