1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. India at Paris Olympics Day 10 Schedule: आज लक्ष्य सेन से ब्रांज मेडल की उम्मीद; जानिए भारत के मुकाबलों का शेड्यूल

India at Paris Olympics Day 10 Schedule: आज लक्ष्य सेन से ब्रांज मेडल की उम्मीद; जानिए भारत के मुकाबलों का शेड्यूल

India at Paris Olympics Day 10 Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 में 9वां दिन भारत के लिए मिलाजुला परिणाम वाला है। एकतरफ जहां भारत की पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को क्वार्टरफाइनल मैच में मात दी, तो दूसरी तरफ बैडमिंटन के सेमीफाइनल मैच में लक्ष्य सेन और महिला बॉक्सिंग (75 KG) के क्वार्टर फाइनल में लवलीना बोरगोहेन को हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं, दसवें दिन लक्ष्य सेन ब्रांज मेडल मैच खेलने वाले हैं, उनसे देश को मेडल की उम्मीदें हैं। आइये पेरिस ओलंपिक के 10वें दिन भारत के मुकाबलों के शेड्यूल पर एक नजर डाल लेते हैं- 

By Abhimanyu 
Updated Date

India at Paris Olympics Day 10 Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 में 9वां दिन भारत के लिए मिलाजुला परिणाम वाला है। एकतरफ जहां भारत की पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को क्वार्टरफाइनल मैच में मात दी, तो दूसरी तरफ बैडमिंटन के सेमीफाइनल मैच में लक्ष्य सेन और मेंस बॉक्सिंग (75 KG) के क्वार्टर फाइनल में लवलीना बोरगोहेन को हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं, दसवें दिन लक्ष्य सेन ब्रांज मेडल मैच खेलने वाले हैं, उनसे देश को मेडल की उम्मीदें हैं। आइये पेरिस ओलंपिक के 10वें दिन भारत के मुकाबलों के शेड्यूल पर एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- सावधान! लाल चटनी और दाल में मिलाया जा रहा केमिकल रंग, जांच में दो नमूने फेल

पेरिस ओलंपिक के 10वें दिन भारत का शेड्यूल

मिक्स्ड स्कीट टीम क्वालीफिकेशन राउंड (शूटिंग): माहेश्वरी चौहान और अनंत जीत सिंह – दोपहर 12:30 बजे से

विमेंस टीम टेबल टेनिस भारत बनाम रोमानिया: मनिका बत्रा/श्रीजा अकुला/अर्चना कामत – दोपहर 1:30 बजे

विमेंस सेलिंग डिंगी रेस 9/10 (सेलिंग): नेत्रा कुमानन – दोपहर 3:35 बजे

पढ़ें :- थाईलैंड घूमने जा रहे हैं? पैकिंग से लेकर वीजा और लोकल नियमों तक, ये जरूरी टिप्स जरूर जान लें

मेंस सेलिंग डिंगी रेस 9/10 (सेलिंग): विष्णु सरवनन – शाम 6:10 बजे

मेंस सिंगल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच (बैडमिंटन): लक्ष्य सेन बनाम ज़ी जिया ली – शाम 6 बजे

विमेंस 68 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेस्लिंग: निशा दहिया बनाम सोवा रिज़को टेटियाना – शाम 6:30 बजे (निशा दहिया अगर क्वार्टरफाइनल में पहुंचती हैं तो शाम 7:50 बजे)

विमेंस 400 मीटर राउंड 1 (एथलेटिक्स):  किरन पहल – दोपहर 3:25 बजे

मेंस स्टीपल चेज 3,000 मीटर फर्स्ट राउंड: अविनाश साबले- रात 10:34 बजे

पढ़ें :- ईशान किशन दूसरे टी20 से हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...