1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. India Bowling Coach : बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया कंफर्म, मोर्ने मोर्कल होंगे टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच

India Bowling Coach : बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया कंफर्म, मोर्ने मोर्कल होंगे टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच

India Bowling Coach : साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल (Morne Morkel) भारतीय क्रिकेट टीम के नए गेंदबाजी कोच होंगे। मोर्कल पाकिस्तान की टीम के गेंदबाजी कोच के पद पर रह चुके हैं। वहीं, भारत के गेंदबाजी कोच के रूप में मोर्कल का कॉन्ट्रैक्ट 1 सितंबर से शुरू होने वाला है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

India Bowling Coach : साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल (Morne Morkel) भारतीय क्रिकेट टीम के नए गेंदबाजी कोच होंगे। मोर्कल पाकिस्तान की टीम के गेंदबाजी कोच के पद पर रह चुके हैं। वहीं, भारत के गेंदबाजी कोच के रूप में मोर्कल का कॉन्ट्रैक्ट 1 सितंबर से शुरू होने वाला है।

पढ़ें :- आज अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे सपा कार्यकर्ता, जानें- साल में दो बार क्यों सेलिब्रेट होता है पूर्व सीएम का बर्थडे

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई सचिव जय शाह के हवाले से बताया कि साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को भारतीय क्रिकेट टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। मोर्कल का कॉन्ट्रैक्ट 1 सितंबर से शुरू होने वाला है, जिसका मतलब है कि टीम इंडिया के साथ उनकी पहली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाला घरेलू टेस्ट सीरीज होगी।

बता दें कि गौतम गंभीर और मोर्ने मोर्केल आईपीएल की टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स में एक साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा, मोर्केल पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच थे, लेकिन उन्होंने पीसीबी के साथ कांट्रैक्ट समाप्त होने से कुछ महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

मोर्कल ने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान साउथ अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमशः 309, 188 और 47 विकेट अपने नाम किए।

पढ़ें :- इटली, फ्रांस और स्पेन में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र? यूरोप में बढ़ते विरोध की क्या है वजह?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...