1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. INDIA गठबंधन की सरकार अग्निवीर योजना को रद्द कर सभी को बराबर अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करेगी: राहुल गांधी

INDIA गठबंधन की सरकार अग्निवीर योजना को रद्द कर सभी को बराबर अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करेगी: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, कल शहीद अग्निवीर अजय सिंह के परिवार से मुलाकात हुई। वीर शहीद के परिवार के आंसुओं को देख कर हर हिंदुस्तानी का दिल भर आएगा। सेना की वर्दी पहनने का जज़्बा लिए सुबह तड़के उठ कर तपस्या करने वाले अजय स्थायी रूप से सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने उनके सपनों को तोड़ कर उन्हें अग्निवीर बना दिया, और जब उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया तो सरकार ने उनके परिवार को असहाय छोड़ दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का प्रचार समाप्त हो गया है। आखिरी चरण यानी सातवें चरण के लिए एक जून को वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार अग्निवीर मुद्दे को उठाते रहे। अब उन्होंने एक अग्निवीर के परिजनों से मुलाकात की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने शहीदों और उनके परिवारों को बेसहारा करने का पाप किया है, जिसके लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, कल शहीद अग्निवीर अजय सिंह के परिवार से मुलाकात हुई। वीर शहीद के परिवार के आंसुओं को देख कर हर हिंदुस्तानी का दिल भर आएगा। सेना की वर्दी पहनने का जज़्बा लिए सुबह तड़के उठ कर तपस्या करने वाले अजय स्थायी रूप से सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने उनके सपनों को तोड़ कर उन्हें अग्निवीर बना दिया, और जब उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया तो सरकार ने उनके परिवार को असहाय छोड़ दिया।

उन्होंने आगे कहा, नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने शहीदों और उनके परिवारों को बेसहारा करने का पाप किया है, जिसके लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। INDIA सरकार अग्निवीर योजना को रद्द कर सभी को बराबर अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करेगी। यही अग्निवीर अजय सिंह और देश के लिए शहीद होने वाले वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...