1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. India Earthquake: जापान के बाद भारत में खतरे की घंटी! लद्दाख और नागालैंड समेत कई इलाकों आया भूकंप

India Earthquake: जापान के बाद भारत में खतरे की घंटी! लद्दाख और नागालैंड समेत कई इलाकों आया भूकंप

India Earthquake: जापान में सोमवार को 155 से ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान जापान में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है और भीषण तबाही मची है। इसी बीच भारत के कई क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसमें नागालैंड और लद्दाख के आस-पास के इलाके शामिल है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

India Earthquake: जापान में सोमवार को 155 से ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान जापान में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है और भीषण तबाही मची है। इसी बीच भारत के कई क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसमें नागालैंड और लद्दाख (Earthquake in Ladakh and Nagaland) के आस-पास के इलाके शामिल है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया है कि सोमवार देर रात को भी उत्‍तर भारत समेत अलग-अलग जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नागालैंड में शाम के वक्‍त भूकंप दर्ज किया गया। शाम 7 बजकर 18 बजे वोखा क्षेत्र में 2.8 की तीव्रता का भूकंप आया, जोकि जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर था।

लद्दाख में देर रात 10 बजकर 15 मिनट 29 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई, जोकि जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। असम के धुबरी में देर रात 11 बजकर 23 मिनट परभी 2.6 की तीव्रता का भूकंप आया है, जिसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर थी।

इसके अलावा पिछले 24 घंटों में भूटान में 2.7 की तीव्रता, तजाकिस्तान में 4.4 की तीव्रता और म्यांमार में 4.3 की तीव्रता का भूकंप आया है। हालांकि, इन सभी जगहों पर भूकंप के बाद किसी के हताहत होने या अन्य किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...