1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पेरिस पैरालंपिक में भारत ने मेडल जीतने का बनाया महारिकॉर्ड; आज भी लग सकती है पदकों की झड़ी

पेरिस पैरालंपिक में भारत ने मेडल जीतने का बनाया महारिकॉर्ड; आज भी लग सकती है पदकों की झड़ी

India's schedule for Day 7 of Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने 6 दिन के भीतर ही अपने सबसे ज्यादा मेडल जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस एडिशन में भारतीय पैराएथलीटों ने 20 मेडल जीते हैं। जिसमें 5 मेडल छठे दिन आए। इसी के साथ ही टोक्यो पैरालंपिक 2020 में 19 मेडल जीतने का रिकॉर्ड टूट गया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

India’s schedule for Day 7 of Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने 6 दिन के भीतर ही अपने सबसे ज्यादा मेडल जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस एडिशन में भारतीय पैराएथलीटों ने 20 मेडल जीते हैं। जिसमें 5 मेडल छठे दिन आए। इसी के साथ ही टोक्यो पैरालंपिक 2020 में 19 मेडल जीतने का रिकॉर्ड टूट गया है।

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

पेरिस पैरालंपिक 2024 के छठे दिन भारत ने 20 मेडल अपने नाम किए हैं, उनमें 3 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 10 मेडल, बैडमिंटन में 5 मेडल, शूटिंग में 4 मेडल और तीरंदाजी में एक मेडल जीता है। भारत ने 3 सितंबर यानी छठे दिन दीप्ति जीवनजी, शरद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु, अजीत सिंह और सुंदर गुर्जर ने 5 मेडल दिलाए। इसी के साथ भारतीय पैराएथलीटों ने पैरालंपिक गेम्स के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सातवें दिन 4 सितंबर को भारतीय पैराएथलीटों का शेड्यूल

– साइक्लिंग मेंस सी2 इंडिविजुअल रोड टाइम ट्रायल (मेडल राउंड): अरशद शेक – सुबह 11.57 बजे IST

– साइक्लिंग विमेंस सी1-3 इंडिविजुअल रोड टाइम ट्रायल (मेडल राउंड): ज्योति गडेरिया – दोपहर 12.32 बजे IST

पढ़ें :- आज अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे सपा कार्यकर्ता, जानें- साल में दो बार क्यों सेलिब्रेट होता है पूर्व सीएम का बर्थडे

– शूटिंग मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 (क्वालीफिकेशन): निहाल सिंह और रुद्रांश खंडेलवाल – दोपहर 1.00 बजे IST

– टेबल टेनिस विमेंस सिंगल क्लास 4 (क्वार्टर फाइनल): भाविना पटेल बनाम झोउ यिंग (चीन) – दोपहर 2.15 बजे IST

– एथलेटिक्स मेंस शॉट पुट एफ46 (मेडल राउंड): मोहम्मद यासर, रोहित कुमार और सचिन सरजेराव खिलाड़ी – दोपहर 1.35 बजे IST

– एथलेटिक्स विमेंस शॉट पुट एफ46 (मेडल राउंड): अमीषा रावत – दोपहर 3.17 बजे IST

– पावरलिफ्टिंग मेंस49 किग्रा (मेडल राउंड): परमजीत कुमार – दोपहर 3.30 बजे IST

पढ़ें :- इटली, फ्रांस और स्पेन में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र? यूरोप में बढ़ते विरोध की क्या है वजह?

– आर्चरी मेंस रिकर्व (प्री-क्वार्टर फाइनल): हरविंदर सिंह बनाम सेंग लुंग-हुई (ताइवान) – शाम 5.49 बजे IST

– पावरलिफ्टिंग विमेंस  45 किग्रा (मेडल राउंड): सकीना खातून – रात 8.30 बजे IST

– एथलेटिक्स मेंस क्लब थ्रो एफ51 (मेडल राउंड): धर्मबीर, प्रणव सूरमा और अमित कुमार सरोहा – रात 10.50 बजे IST

– एथलेटिक्स विमेंस  100 मीटर टी12 (हीट): सिमरन – रात 11.03 बजे IST

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...