1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. India Playing XI for 4th Test: नीतीश-अर्शदीप बाहर और आकाशदीप चोटिल, चौथे टेस्ट में भारतीय टीम में चार बड़े बदलाव तय

India Playing XI for 4th Test: नीतीश-अर्शदीप बाहर और आकाशदीप चोटिल, चौथे टेस्ट में भारतीय टीम में चार बड़े बदलाव तय

India Playing XI for 4th Test: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले खिलाड़ियों की चोट ने भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा रखीं हैं। चोट की वजह से ऑल राउंडर नीतीश कुमार रेड्डी पूरी सीरीज और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चौथे मैच से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। जबकि, आकाशदीप को बैक में समस्या है, जिसके चलते उनकी उपलब्धता संदेह के घेरे में हैं। ऐसे में चौथे टेस्ट में बड़े बदलाव तय हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

India Playing XI for 4th Test: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले खिलाड़ियों की चोट ने भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा रखीं हैं। चोट की वजह से ऑल राउंडर नीतीश कुमार रेड्डी पूरी सीरीज और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चौथे मैच से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। जबकि, आकाशदीप को बैक में समस्या है, जिसके चलते उनकी उपलब्धता संदेह के घेरे में हैं। ऐसे में चौथे टेस्ट में बड़े बदलाव तय हैं।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना है। जहां भारत ने अब तक कोई भी मैच नहीं जीता। चौथे टेस्ट में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम के पास इतिहास रचने का मौका है, लेकिन सीरीज में 2-1 से पिछड़ने के बाद टीम पर दबाव भी होगा। ऐसे में खिलाड़ियों का चोटिल होना टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन गया है। नीतीश के बाहर होने के बाद टीम में साई सुदर्शन या शार्दुल ठाकुर को मौके दिये जाने की संभावना है। दोनों को पहले टेस्ट में मिली हार के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था।

अगर करुण नायर बाहर होते हैं तो सुदर्शन और ठाकुर दोनों को ही मौका मिल सकता है। चौथे टेस्ट के लिए भारत की संभावित गेंदबाजी यूनिट की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का खेलना तय है। आकाशदीप के बाहर होने से कुलदीप यादव को टीम में जगह मिल सकती है। वहीं, अंशुल कंबोज को चौथे टेस्ट में डेब्यू कैप सौंपी जा सकती है। बाकी अन्य बदलाव की संभावना नजर नहीं आती है।

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर/साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव/अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...