1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. India Squad for BGT : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान; जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

India Squad for BGT : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान; जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

India Squad for BGT: बीसीसीआई ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान जसप्रीत बुमराह होंगे। स्क्वाड में अभिमन्यु ईश्वरन, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को मौका दिया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

India Squad for BGT: बीसीसीआई ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान जसप्रीत बुमराह होंगे। स्क्वाड में अभिमन्यु ईश्वरन, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को मौका दिया गया है।

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी, बोले- भारत बन रहा है अवसरों का नया केंद्र, चार देशों का समूह आज 21 की संख्या तक पहुंचा

दरअसल, भारतीय टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। जहां पर टीम 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के नजरिए से काफी अहम होगी। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से घोषित 18 सदस्यीय टीम में स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं दी गई है। जिससे शमी की वापसी की उम्मीद लगाए फैंस को मायूसी हाथ लगी है। वहीं, इस सीरीज के लिए रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद टीम के साथ जाएंगे।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।

पढ़ें :- विनोद कुमार साहनी की हत्या पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मंत्री संजय निषाद को धरने पर बैठना पड़ा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...