1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AFG Match: आज सुपर 8 में अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत; जानिए कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs AFG Match: आज सुपर 8 में अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत; जानिए कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs AFG Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के मुकाबले शुरू हो गए हैं, जिसमें आज गुरुवार को भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमों को सुपर 8 के ग्रुप 1 में रखा गया है और टूर्नामेंट में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। आइये जानते हैं कि भारत बनाम अफगानिस्तान सुपर 8 मुक़ाबला कब और कहां खेला जाएगा, और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- शेख हसीना की वतन वापसी को 'लड़ने के बजाय घाव भरने के मौके' के तौर पर देखा जाना चाहिए : मोहिबुल हसन चौधरी

IND vs AFG सुपर 8 मैच कब खेला जाएगा? 

भारत बनाम अफगानिस्तान सुपर 8 मैच, भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 8 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।

IND vs AFG सुपर 8 मैच कहां खेला जाएगा? 

भारत बनाम अफगानिस्तान सुपर 8 मैच, बारबाडोस के ब्रिजटाउन स्थित केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।

पढ़ें :- तख्तापलट के दो साल पूरे होने पर बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का दिल्ली से पहला Live संबोधन, बोलते-बोलते रो पड़ीं...

IND vs AFG सुपर 8 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

भारत बनाम अफगानिस्तान सुपर 8 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

IND vs AFG सुपर 8 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

भारत बनाम अफगानिस्तान सुपर 8 मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

IND vs AFG के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड? 

पढ़ें :- बिना पेड़-लकड़ी के निर्मित ईको-फ्रेंडली 'कॉपियो' कॉपियर पेपर लॉन्च, सीएम योगी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की मूल भावना धरातल पर साकार

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से 7 मैच भारत ने जीत हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...