1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND W vs AUS W 2nd T20I: आज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND W vs AUS W 2nd T20I: आज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND W vs AUS W 2nd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। भारत के पास इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका है, क्योंकि टीम पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच यह मैच कब और कहां लाइव देखा जा सकेगा? 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- US Visa Bond for the FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप तक अमेरिका के वीजा बॉन्ड नियम में बदलाव, जानें नया नियम

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में रविवार 7 जनवरी 2024 की शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस में शामिल होंगे। इस मैच का भारत में सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी। बता दें कि 5 जनवरी को खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने 9 विकेट से बड़ी जीत हासिल की थी।

टी20 सीरीज में दोनों टीमें

भारत- हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सायका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि।

ऑस्ट्रेलिया- डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, एशले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली, जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।

पढ़ें :- PM Modi Appeal Effect : सुप्रीम कोर्ट स्टाफ को 2 दिन का वर्क फ्रॉम होम, जज कार पूलिंग करके कोर्ट जाएंगे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...