1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारतीय सेना दुनिया की अद्वितीय सेना, हमारे सशस्त्र बल राष्ट्र की सुरक्षा की मजबूत नींव: सीएम योगी

भारतीय सेना दुनिया की अद्वितीय सेना, हमारे सशस्त्र बल राष्ट्र की सुरक्षा की मजबूत नींव: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सशस्त्र सैन्य समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, हमारे सशस्त्र बल केवल एक रक्षा ढांचा मात्र नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नींव भी हैं। आम जनमानस राष्ट्र नायक के रूप में उनका सम्मान करता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सशस्त्र सैन्य समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, हमारे सशस्त्र बल केवल एक रक्षा ढांचा मात्र नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नींव भी हैं। आम जनमानस राष्ट्र नायक के रूप में उनका सम्मान करता है। कार्यक्रम में अपने शौर्य का प्रदर्शन करने वाले सैन्य बलों के बहादुर जवानों को हृदय से बधाई एवं समारोह के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं। साथ ही कहा, भारतीय सेना, दुनिया की अद्वितीय सेना है। यह भव्य समारोह ‘एकीकृत थिएटर कमान’ की झलक भी दिखा रहा है।

पढ़ें :- Nalkheda Tragedy : मां बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे ओडिशा के आठ श्रद्धालुओं की मौत, नाले में बही कार

उन्होंने आगे कहा, हमारे सशस्त्र बल राष्ट्र की सुरक्षा की मजबूत नींव हैं। हमारे वीर जवान अपनी जान की परवाह किए बगैर देश की सेवा में तत्पर रहते हैं। इसलिए वे राष्ट्रनायक के रूप में आमजन के मन में सम्मान प्राप्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, 25 करोड़ की आबादी वाला उत्तर प्रदेश वीरों की भूमि है। देश की सुरक्षा के लिए हर युद्ध में हमारे नौजवानों ने अद्भुत पराक्रम दिखाया है। अनेक वीरों ने अपने शौर्य और पराक्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया है। यूपी सरकार सेवारत सैनिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों और वीर नारियों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत रक्षा उत्पादन के क्षेत्र आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तेजी के साथ आगे बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर 6 नोड पर स्थापित हो रहा है। फरवरी-2020 में लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का सफल आयोजन किया गया। डिफेंस कॉरिडोर में निवेश के दृष्टिकोण से यह आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

पढ़ें :- सपा सांसद लक्ष्मीकांत निषाद की गाड़ी पर हमला : अखिलेश बोले- भाजपा 2024 की ‘महा हार’ से उबरने के लिए अपनाना चाहती है ‘लठतांत्रिक’ तरीके

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...