1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Indian Athletes List for Paris Olympics 2024: 113 भारतीय एथलीट्स 16 खेलों में पेश करेंगे मेडल की दावेदारी; देखें सभी प्रतिभागियों की लिस्ट

Indian Athletes List for Paris Olympics 2024: 113 भारतीय एथलीट्स 16 खेलों में पेश करेंगे मेडल की दावेदारी; देखें सभी प्रतिभागियों की लिस्ट

Indian Atheltes List for Paris Olympics 2024: साल 2024 में खेलों के महाकुंभ यानी ओलंपिक खेलों की शुरुआत 26 जुलाई से होने जा रहा है और ये खेल 11 अगस्त तक चलेंगे। इस बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी पेरिस करने जा रहा है। जिसके लिए 113 एथलीटों वाले भारतीय दल ने कमर कस ली है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Indian Athletes List for Paris Olympics 2024: साल 2024 में खेलों के महाकुंभ यानी ओलंपिक खेलों की शुरुआत 26 जुलाई से होने जा रहा है और ये खेल 11 अगस्त तक चलेंगे। इस बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी पेरिस करने जा रहा है। जिसके लिए 113 एथलीटों वाले भारतीय दल ने कमर कस ली है।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दरअसल, 33वें ओलंपिक खेलों में दुनियाभर के 10 हजार से भी अधिक एथलीट पदक जीतने की दावेदारी पेश करेंगे। इनमें भारत की ओर से नीरज चोपड़ा से लेकर मीराबाई चानू और निखत जरीन समेत 113 एथलीट 16 खेलों में पदक जीतने के लिए अपना दमखम लगाने वाले हैं। आइये जानते हैं कि ये एथलीट कौन-से खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं।

पेरिस ओलंपिक्स 2024 के लिए भारतीय एथलीटों की लिस्ट

तीरंदाजी: दीपिका कुमारी, धीरज बोम्मदेवरा, प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय, भजन कौर, अंकिता भगत

बैडमिंटन: पीवी सिंधु, चिराग शेट्टी, सात्विक साईराज रेड्डी, एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन, अश्विनी पोनप्पा, तनिशा क्रास्तो

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

मुक्केबाज़ी: अमित पंगल, निखत जरीन, लवलीना बोरगोहेन, जैसमीन लंबोडिया, प्रीति पवार, निशांत देव

इक्वेस्ट्रियन: अनुष अगरवाल

सेलिंग: विष्णु सरवनन, नेत्रा कुमानन

टेबल टेनिस: शरत कमल, मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर, अर्चना कामत

टेनिस: सुमित नागल, रोहन बोपन्ना, श्रीराम बालाजी

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता

रेसलिंग: विनेश फोगाट, अंशु मलिक, अमन सहरावत, निशा दहिया, रीतिका हूडा, अंतिम पंगल

वेटलिफ्टिंग: मीराबाई चानू

स्विमिंग: धिनिधि देसिंगू, श्रीहरि नटराज

रोविंग: बलराज पोविंग

जूडो: तुलिका मान

गोल्फ: शुभांकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर, अदिति अशोक, दीक्षा डागर

पढ़ें :- IND vs NZ Live : दूसरे टी20 में भारत पहले करेगा गेंदबाजी, वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर करेंगे बल्लेबाजी

शूटिंग: मनु भाकर, ईशा सिंह, अंजुम मौदगिल, ऐश्वर्या प्रताप तोमर, राजेश्वरी कुमारी, श्रेयसी सिंह, अनंतजीत सिंह, रायजा ढिलोन, माहेश्वरी चौहान, संदीप सिंह, अर्जुन बाबुता, एलानेविल वालारिवन, रमिता जिंदल, स्वप्निल कुसाले, सिफ्ट कौर सामरा, रिदम सांगवान, सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा

हॉकी: पीआर श्रीजेश, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, संजय, राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुजरंत सिंह

एथलेटिक्स: नीरज चोपड़ा, किशोर जेना, अब्दुल्ला अबुबकर, मोहम्मद अनस, मुहम्मद अजमल, अक्शदीप सिंह, विकास सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट, प्रियंका गोस्वामी, अविनाश साबले, पारुल चौधरी, ज्योति याराजी, किरण पहल, तेजिंदरपाल सिंह तूर, आभा खटुआ, अनु रानी, सर्वेश कुशारे, प्रवीण चित्रावेल, अमोज जेकब, संतोष तमिलरासन, राजेश रमेश, मिजो चाको कुरियन, विद्या रामराज, ज्योतिका श्री दांडी, एमआर पूर्वम्मा, सुभा वेंकटेशन, प्राची, सूरज पवार, जेसविन एल्ड्रिन, किरण पाल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...