टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Indian Captain Rohit Sharma) के घर शुक्रवार को एक बार फिर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने बेटे को जन्म दिया है। रोहित का अब चार लोगों का परिवार हो गया है। रोहित और रितिका की एक बेटी समायरा है, जिसका जन्म 2018 में हुआ था।
मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Indian Captain Rohit Sharma) के घर शुक्रवार को एक बार फिर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने बेटे को जन्म दिया है। रोहित का अब चार लोगों का परिवार हो गया है। रोहित और रितिका की एक बेटी समायरा है, जिसका जन्म 2018 में हुआ था। बेटे के जन्म के बाद रोहित का पहला रिएक्शन सामने आया है। कप्तान रोहित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की और अपना हाल-ए-दिल बयां करते हुए बताया कि बेटे के जन्म के कारण टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए थे। भारत को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
रोहित ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक खुशहाल परिवार की एनिमेटेड तस्वीर साझा की। उन्होंने फोटो पर लिखा, ”एक परिवार जहां हम चार हैं।” कप्तान ने साथ ही बच्चे के जन्म की तारीख ‘15.11.2024’ बताई। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कपल सोफे पर बैठे हुए मुस्कुरा रहा है। वहीं, एक छोटी बच्ची नवजात को गोद में लिए हुए नजर आ रही है। रोहित की पोस्ट पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोग उन्हें अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं। रोहित और रितिका की शादी 13 दिसंबर 2015 को हुई थी। दोनों की मुलाकात एक इवेंट में हुई थी। दोनों ने 6 सालों तक डेट किया।
View this post on Instagram
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित की पत्नी ने शुक्रवार रात को मुंबई के एक स्थानीय अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। ऑस्ट्रेलिया सीरीज शुरू होने में अभी 6 बाकी हैं। ऐसे में रोहित पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर भी रोहित कुछ अभ्यास सत्र के बाद ही मैच में खेलेंगे या नहीं। अभी किसी भी तरह की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। रोहित भले ही इस समय अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं लेकिन भारतीय शीर्ष क्रम अभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है और ऐसे में टीम को कप्तान और सलामी बल्लेबाज के रूप में उनकी सख्त जरूरत है।