1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. भारत की गेमिंग इंडस्ट्री: बोर्ड और कार्ड गेम्स की मजबूत नींव पर तेज़ी से चढ़ता ग्राफ

भारत की गेमिंग इंडस्ट्री: बोर्ड और कार्ड गेम्स की मजबूत नींव पर तेज़ी से चढ़ता ग्राफ

Gaming Industry in India: भारत ने गेमिंग जगत को चौंकाते हुए बहुत कम समय में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेमिंग यूज़र बेस बनने का गौरव हासिल किया है। कुछ दशक पहले तक गेमिंग केवल शहरी इलाकों तक सीमित थी, लेकिन तब भी भारतीयों की पहली पसंद board games और card games ही हुआ करती थी। Ludo, Snake and Ladder और cash rummy जैसे गेम्स घरेलू मेल-मिलाप का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Gaming Industry in India: भारत ने गेमिंग जगत को चौंकाते हुए बहुत कम समय में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेमिंग यूज़र बेस बनने का गौरव हासिल किया है। कुछ दशक पहले तक गेमिंग केवल शहरी इलाकों तक सीमित थी, लेकिन तब भी भारतीयों की पहली पसंद board games और card games ही हुआ करती थी। Ludo, Snake and Ladder और cash rummy जैसे गेम्स घरेलू मेल-मिलाप का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं।

पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप स्मार्टफोन मैन्यूफैक्चरिंग में करेंगे एंट्री! पेटेंट भी किया फाइल, Apple की बढ़ेंगी मुश्किलें

सामाजिक गेमिंग का इतिहास

भारत में सामाजिक गेमिंग की एक समृद्ध और ऐतिहासिक विरासत रही है। प्राचीन काल से ही यहां बोर्ड गेम्स खेले जाते रहे हैं। छठी शताब्दी का Pachisi कालांतर में Ludo का रूप ले चुका है, जिसे मुगल काल में भी शाही मनोरंजन के तौर पर खेला जाता था। Snake and Ladder भी मूलतः एक भारतीय खेल “मोक्ष पाटम” से प्रेरित है, जो 1890 के दशक में ब्रिटेन तक पहुंच गया। ChowkaBhara जैसा वैदिक कालीन खेल, Mahabharata में भी वर्णित है, जिसे भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

इसी प्रकार, Pallankuzhi जैसे बोर्ड गेम, खासकर दक्षिण भारत में चोलकाल के दौरान काफी लोकप्रिय रहे। कार्ड गेम्स की बात करें तो Paplu नामक 13-पत्तों का खेल, आज के ऑनलाइन rummy game की नींव रहा है। SattePeSatta जैसे गेम्स ना केवल लोकप्रिय रहे हैं बल्कि बॉलीवुड को भी प्रेरणा दे चुके हैं। AndarBahar औरMendicot (या Mindi) जैसे गेम्स आज भी भारतीय घरों में खेले जाते हैं।

जब गेमिंग हुई ऑनलाइन

2020 की त्योहारों की सीज़न में, महामारी के चलते जब लोग आपसी मेल-जोल से वंचित हो गए थे, तब online card games ने सामाजिक गेमिंग को ज़िंदा रखा। Diwali prize pools और free-entry tournaments जैसे ऑफ़र्स ने real-money games को एक नई ऊँचाई दी। उस दौरान कई ऐप्स पर पांच गुना तक यूज़र ट्रैफिक देखा गया, और यही यूज़र बेस आज तक इनके साथ बना हुआ है। 2019 में game downloads in Indiaकी संख्या जहाँ 5.65 बिलियन थी, वहीं 2023 तक यह आंकड़ा 9.5 बिलियन को पार कर गया।

सहज लेकिन मजबूत बदलाव

आज भारत की गेमिंग इंडस्ट्री में card games और कुछ हद तक board games की मज़बूत उपस्थिति देखी जा सकती है। Poker और rummy games भारत के real-money games सेक्टर का लगभग दो-तिहाई हिस्सा हैं। अकेले 2023 में इस सेक्टर से $2 बिलियन की कमाई हुई, जबकि कुल गेमिंग इंडस्ट्री का रेवेन्यू $3.1 बिलियन रहा।RummyCulture जैसे लोकप्रिय cash rummy प्लेटफॉर्म्स ने Guinness World Record भी बनाए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा प्रतिभागियों वाले ऑनलाइन rummy tournament का रिकॉर्ड शामिल है।

पढ़ें :- सोने की घटी चमक, चांदी में भी गिरावट,जानियें क्या है आज का भाव

उपभोक्ता और संभावनाएं

आज भारत में लगभग 148 मिलियन paying gamers हैं और यह संख्या हर साल 6% की दर से बढ़ रही है। अगर आप आज के top 10 popular games in India की सूची देखेंगे, तो उसमें एक Ludo वेरिएंट ज़रूर मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ Candy Crush, Call of Duty, Free Fire Max, और फैंटेसी स्पोर्ट्स जैसे विभिन्न कैटेगरी के गेम्स भी मौजूद हैं।

2028 तक गेमिंग की दिशा और दशा

card और board games की सदियों पुरानी लोकप्रियता ने भारत के डिजिटल गेमिंग परिदृश्य को और समृद्ध बनाया है। 2028 तक भारत में 720 मिलियन से अधिक game users होने की उम्मीद है, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी गेमिंग इंडस्ट्री बन सकती है। हालांकि, कोई कह सकता है कि ट्रांजिशन पूरा हो गया है, लेकिन असल में, यह तो बस शुरुआत है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...