1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Indian Head Coach Salary: भारी-भरकम रकम देने के बावजूद BCCI को नहीं मिल रहा हेड कोच; जानिए कितनी सैलरी देता है बोर्ड

Indian Head Coach Salary: भारी-भरकम रकम देने के बावजूद BCCI को नहीं मिल रहा हेड कोच; जानिए कितनी सैलरी देता है बोर्ड

Indian Head Coach Salary: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 13 मई को विज्ञापन जारी कर टीम इंडिया के नए हेड कोच के लिए आवेदन मंगाए हैं। टीम इंडिया के नए हेड कोच (Team India New Head Coach) पद के लिए उम्मीदवार 27 मई, सोमवार को शाम 6 बजे तक अप्लाई कर सकेंगे। वहीं, विज्ञापन जारी करने के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों के नाम हेड कोच की रेस में हैं। जिसमें स्टीफन फ्लेमिंग और रिकी पोंटिंग, जो पहली पसंद माने जा रहे थे उन्होंने कोच बनने से इंकार कर दिया है। लेकिन, बहुत से लोग हैं जिन्हें शायद नहीं पता होगा कि भारतीय टीम के हेड कोच की कितनी सैलरी मिलती है?

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दरअसल, बीसीसीआई की गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में होती है, जो अपने खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच पर भी भारी रकम खर्च करता है। खबर यह भी है कि भारतीय टीम के हेड कोच की सैलरी की बात करें तो बीसीसीआई इसे नए हेड कोच के लिए बढ़ा सकती है। लेकिन न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग और ऑस्ट्रेलिया के विश्वविजेता कप्तान रिकी पोंटिंग ने लंबे और थकाने वाले शेड्यूल के कारण कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी है। इसके अलावा भारतीय टीम पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर, श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने और टॉम मूडी का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि, भारत की सीनियर क्रिकेट टीम का हेड कोच कौन होगा, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है।

भारत के हेड कोच की सैलरी

एक रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई की ओर से भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को सालाना 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। इस हिसाब से द्रविड़ के एक महीने की सैलरी तकरीबन 8.34 लाख रुपये के आसपास है। इससे पहले टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री को साल के करीब 9.5 करोड़ रुपये मिलते थे। माना जा रहा है कि बोर्ड  नए हेड कोच के लिए एक आकर्षक सैलरी पैकेज पेश कर सकता है। लेकिन सैलरी इस बात पर निर्भर करेगी कि कोच के पास कितना अनुभव है। जितना ज्यादा अनुभव, उतनी ही ज्यादा सैलरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा नए हेड कोच के लिए आवेदन करने वाले की उपलब्धियों और स्किल्स को ध्यान में रखा जा सकता है।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...