Indian Oil Corporation Limited Recruitment: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने नॉन एग्जीक्यूटिव कैटेगरी के तहत 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 फरवरी तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
जूनियर ऑपरेटर ग्रेड 1 :
10वीं पास, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (केमिकल प्लांट), इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, फिटर, मैकेनिक-कम ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन सिस्टम, वायरमैन, मैकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड ईएसएम ट्रेड में दो साल का आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।
जूनियर अटेंडेंट ग्रेड 1 :
40% अंकों के साथ 12वीं पास
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
जूनियर बिजनेस असिस्टेंट ग्रेड 3 :
45% अंकों के साथ बैचलर डिग्री।
20 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होना चाहिए।
एज लिमिट
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 26 साल
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
- आयु की गिनती 31 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
सैलरी
23,000-78,000 रुपए प्रतिमाह
फीस
- जनरल : 300 रुपए
- एससी, एसटी, दिव्यांग, एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क
- सिलेक्शन प्रोसेस :
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
- कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट
- मेरिट लिस्ट के बेसिस पर
ऐसे करें आवेदन :
IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध होगा।
लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। अपने अकाउंट में लॉग इन करके फॉर्म भरें। फॉर्म सब्मिट करें। आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल कर रखें।