1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. हर्षित के कारण रोहित शर्मा के चहेते को नहीं मिला मौका तो फूटा गुस्सा! बोला- कर्मों की माफी नहीं होती और वो बदला जरूर लेते हैं…

हर्षित के कारण रोहित शर्मा के चहेते को नहीं मिला मौका तो फूटा गुस्सा! बोला- कर्मों की माफी नहीं होती और वो बदला जरूर लेते हैं…

Mukesh Kumar Social Media Post: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून से लीड्स में खेला जाना है। इससे ठीक पहले भारतीय टीम में असंतोष खुलकर सामने आया है। जिसमें टीम में मौका न मिल पाने को लेकर तेज गेंदबाज ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। हम बात कर रहे हैं बिहार से आने वाले मुकेश कुमार की। जिनकी सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Mukesh Kumar Social Media Post: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून से लीड्स में खेला जाना है। इससे ठीक पहले भारतीय टीम में असंतोष खुलकर सामने आया है। जिसमें टीम में मौका न मिल पाने को लेकर तेज गेंदबाज ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। हम बात कर रहे हैं बिहार से आने वाले मुकेश कुमार की। जिनकी सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

दरअसल, 31 वर्षीय मुकेश कुमार ने पिछले दो सालों में भारत की टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुकेश ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। लेकिन, पिछले कुछ समय से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। इस बीच इंग्लैंड में प्रैक्टिस मैच के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद जब मुकेश को मौका नहीं मिला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा।

18 जून को भारत लौटने के बाद मुकेश ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में लिखा, “हर कर्म का अपने समय से हिसाब होता है। आपको हमेशा सतर्क रहना चाहिए क्योकि कर्मों की माफी नहीं होती और वो बदला जरूर लेते हैं।” माना जा रहा है कि यह पोस्ट कहीं न कहीं टेस्ट टीम के चयन से जुड़ी नाराजगी को दर्शाता है। गेंदबाज का यह मैसेज कोच गौतम गंभीर और सिलेक्टर्स के लिए था, जिन्होंने उनकी जगह हर्षित राणा को मौका दिया।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास

बता दें कि मुकेश कुमार इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए टीम का हिस्सा थे। इस दौरान पहले प्रैक्टिस मैच में मुकेश ने 25 ओवर में 92 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। इसी मैच में हर्षित राणा ने 27 ओवर में 95 रन देकर सिर्फ एक विकेट ही लिया था। इसके बावजूद मुकेश को नजरअंदाज कर हर्षित को टेस्ट टीम में जगह दी गई है और उन्हें बाकी खिलाड़ियों के साथ भारत लौटना पड़ा।

मुकेश कुमार के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए साल 2023 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक 3 टेस्ट मैचों में कुल 7 विकेट, 6 वनडे मैचों में 5 विकेट और 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 20 विकेट अपने नाम किए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...