Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोटा से लेकर हावड़ा-सासाराम तक​, ट्रेनों में आग लगने की घटनाओं पर रेलवे का बड़ा खुलासा, हादसा या साजिश?

कोटा से लेकर हावड़ा-सासाराम तक​, ट्रेनों में आग लगने की घटनाओं पर रेलवे का बड़ा खुलासा, हादसा या साजिश?

By Harsh Gautam 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने हाल के दिनों में ट्रेनों में आग लगने की घटनाओं को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रेलवे का कहना है कि शुरुआती जांच में कई मामलों में असामाजिक तत्वों की भूमिका सामने आ रही है। यानी ये घटनाएं सिर्फ तकनीकी खराबी या हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश भी हो सकती हैं। इस खुलासे के बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं।

पढ़ें :- Rajdhani Express Fire : एमपी के रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, पैसेंजर्स को सुरक्षित निकाला गया

भारतीय रेलवे ने हाल के दिनों में ट्रेनों में आग लगने की घटनाओं को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अमरपुरा में ट्रेन के बेडरोल में आग लगाने की कोशिश की गई थी, जबकि हावड़ा में एक कोच के बाथरूम से पेट्रोल में भीगा कपड़ा मिला। इसके अलावा कोटा में राजधानी एक्सप्रेस के बाथरूम से आग की लपटें उठीं। वहीं सासाराम स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन के खाली डिब्बे में किसी ने जलती हुई वस्तु फेंक दी थी।

हाल ही में मध्य प्रदेश के रतलाम के पास दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 एसी कोच में भीषण आग लगी थी। उस समय कोच में 68 यात्री मौजूद थे, लेकिन राहत की बात रही कि किसी यात्री को चोट हानी नहीं हुई। आग इतनी तेज थी कि धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया और कई पेड़ भी इसकी चपेट में आ गए। इस घटना से करीब 18 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। अब पूरे मामले की जांच रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की विशेष टीमें कर रही हैं। रेलवे का कहना है कि हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है ताकि जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा जा सके। साथ ​ही रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो तुरंत रेलवे हेल्प लाइन 139 पर कॉल कर सूचना दें और यात्रा के दौरान सतर्क रहें, सुरक्षिम रहे।

Advertisement