1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. India’s Champions Trophy 2025 Squad Announced: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित; इन प्लेयर्स की चमकी किस्मत

India’s Champions Trophy 2025 Squad Announced: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित; इन प्लेयर्स की चमकी किस्मत

India's Champions Trophy 2025 Squad Announced: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए आखिरकार भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। शनिवार को मुंबई में चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टीम घोषित की है। इस बार रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम में कुछ नए खिलाड़ी पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे। आइये, जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में कौन से खिलाड़ी अपनी जगह पक्की करने में सफल रहे हैं-

By Abhimanyu 
Updated Date

India’s Champions Trophy 2025 Squad Announced: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए आखिरकार भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। शनिवार को मुंबई में चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टीम घोषित की है। इस बार रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम में कुछ नए खिलाड़ी पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे। आइये, जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में कौन से खिलाड़ी अपनी जगह पक्की करने में सफल रहे हैं-

पढ़ें :- अमित शाह पर टिप्पणी मामले में साक्ष्य के अभाव में राहुल गांधी बरी, MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला,कांग्रेस बोली- सत्यमेव जयते

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रविन्द्र जडेजा का नाम शामिल किया है। इसके अलावा, हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

इस दौरान बुमराह की फिटनेस को लेकर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा, “हम जसप्रीत बुमराह की फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम से फरवरी की शुरुआत में उनकी स्थिति के बारे में पता चलेगा।” दूसरी तरफ, नीतीश कुमार रेड्डी, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को टीम में से जगह नहीं मिल पायी है। मौजूदा विजय हज़ारे ट्रॉफी में अपने बल्ले से कहर बरपाने वाले करुण नायर को भी मौका नहीं मिल पाया है। नायर को लेकर अजीत अगरकर ने कहा, “750+ का औसत सचमुच पागलपन है, लेकिन यह 15 लोगों की टीम है, इसलिए हम सभी को शामिल नहीं कर सकते।”

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के मैचों का शेड्यूल

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद

पाकिस्तान की यात्रा से इंकार के बाद आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के मैचों को यूएई के दुबई में कराने का फैसला किया है। टीम अपने सभी लीग मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेलेगी, इसके बाद 23 फरवरी को भारत का सामना अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। टीम को अपना आखिरी लीग मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। अगर टीम सेमी-फाइनल और फिर फाइनल में पहुंचने सफल रहती हैं तो क्रमशः दोनों मैच 4 मार्च और 9 मार्च को दुबई में ही खेलेगी। भारत के सभी मैच भारतीय समयानुसार, दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगे।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के मैचों का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का भारत में लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा, डिज्नी+ हॉटस्टार की वेबसाइट और एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

भारत के मैच की टाइम और डेट

20 फरवरी 2025, दोपहर 2.30 बजे IST – बांग्लादेश vs भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

23 फरवरी 2025, दोपहर 2.30 बजे IST – पाकिस्तान vs भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

2 मार्च 2025, दोपहर 2.30 बजे IST – न्यूज़ीलैंड vs भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...