1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आज हम रेल टिकट नहीं खरीद सकते…अकाउंट फ्रीज होने का आरोप लगाकर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

आज हम रेल टिकट नहीं खरीद सकते…अकाउंट फ्रीज होने का आरोप लगाकर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव 2024 के शंखनाद के बाद देश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास चल रहा है। जनता से एकत्रित धन को रोका जा रहा है और हमारे खातों से जबरन पैसा छीना जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के शंखनाद के बाद देश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास चल रहा है। जनता से एकत्रित धन को रोका जा रहा है और हमारे खातों से जबरन पैसा छीना जा रहा है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

उन्होंने आगे कहा कि, इन सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी, हम अपने चुनाव अभियान की प्रभावशीलता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। एक तरफ ‘इलेक्टोरल बॉन्ड’ का मुद्दा है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। जैसा कि सभी जानते हैं, चुनावी बांड से भाजपा को भारी और बड़े पैमाने पर फायदा हुआ है। दूसरी ओर, प्रमुख विपक्षी दल, कांग्रेस की वित्तीय स्थिति पर लगातार हमले हो रहे हैं। हम सभी का मानना ​​है कि यह अलोकतांत्रिक है।

इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते करीब एक महीने पहले फ्रीज कर दिए गए। कांग्रेस को देश की 20% जनता वोट देती है, लेकिन आज हम रेल टिकट नहीं खरीद सकते, हम विज्ञापन नहीं दे सकते। 14 लाख रुपए का मामला है और 200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया गया है, जिसपर ज्यादा से ज्यादा 10 हजार का जुर्माना लग सकता है। ये कांग्रेस के खिलाफ आपराधिक साजिश है, जो हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री कर रहे हैं। साथ ही कहा, आज कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज नहीं किए गए हैं। ये भारत के लोकतंत्र को फ्रीज किया गया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कोई अदालत, संस्था या चुनाव आयोग इस पर बात करने को तैयार नहीं है। सभी चुप हैं और देख रहे हैं।

 

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...