1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. IndiGo Pune Guwahati fligh : पुणे से गुवाहाटी जा रहे विमान में तकनीकी खराबी, 192 यात्रियों के साथ सुरक्षित लैंडिंग

IndiGo Pune Guwahati fligh : पुणे से गुवाहाटी जा रहे विमान में तकनीकी खराबी, 192 यात्रियों के साथ सुरक्षित लैंडिंग

इंडिगो की पुणे से गुवाहाटी जाने वाली एक उड़ान को उस समय वापस पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई जब उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी का पता चला। विमान में उस समय घबराहट का माहौल बन गया। इंडिगो की फ्लाइट 6E 623 में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी का पता चला। विमान करीब 90 मिनट तक हवा में रहा। एयरलाइन ने यात्रियों को गुवाहाटी पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

IndiGo Pune Guwahati fligh: इंडिगो की पुणे से गुवाहाटी जाने वाली एक उड़ान को उस समय वापस पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई जब उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी का पता चला। विमान में उस समय घबराहट का माहौल बन गया। इंडिगो की फ्लाइट 6E 623 में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी का पता चला। विमान करीब 90 मिनट तक हवा में रहा। एयरलाइन ने यात्रियों को गुवाहाटी पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की है।

पढ़ें :- 2027 में यूपी से योगी को, फिर 2029 में नरेंद्र मोदी को दिल्ली की सत्ता से हटाएंगें : असदुद्दीन ओवैसी

एयरलाइन के मुताबिक, मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई। फिलहाल विमान की तकनीकी जांच और मेंटेनेंस किया किया जा रहा है।जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही विमान को दोबारा संचालन में लाया जाएगा।

एयरलाइन यात्रियों को नियमित अपडेट देने के साथ भोजन और जलपान की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक वैकल्पिक फ्लाइट और रिफंड के विकल्प भी दिए जा रहे हैं।

विमान (उड़ान संख्या 6E 0623, VT-IZE) के पुणे से गुवाहाटी के लिए रवाना होने के तुरंत बाद इसमें तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया कि उड़ान भरने के बाद विमान का लैंडिंग गियर अंदर नहीं गया और बाहर ही रह गया।

इस अलर्ट के बाद, पुणे हवाई अड्डा प्रशासन ने ATC, इंडिगो और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया, जबकि भारतीय वायु सेना ने ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी।

पढ़ें :- मौत की सजा पर रोक का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र संघ में पास, भारत-अमेरिका समेत 33 देशों ने किया विरोध

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...