1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोहसिन हिंदू लड़कियों से ठगी और करता था वर्जिनिटी टेस्ट , फिर तांत्रिक बाबा से बनवाता था संबंध

मोहसिन हिंदू लड़कियों से ठगी और करता था वर्जिनिटी टेस्ट , फिर तांत्रिक बाबा से बनवाता था संबंध

Indore love jihad Mohsin khan: मध्य प्रदेश के इंदौर में शूटिंग कोच मोहसिन खान (Mohsin khan)की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब आरोपी मोहसिन के खिलाफ 7 वीं एफआईआर दर्ज हो गई है। बता दें कि शुक्रवार को एक और पीड़िता सामने आई। पीड़िता ने मोहसिन पर तंत्र-मंत्र के बहाने रेप और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

By santosh singh 
Updated Date

Indore love jihad Mohsin khan: मध्य प्रदेश के इंदौर में शूटिंग कोच मोहसिन खान (Mohsin khan)की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब आरोपी मोहसिन के खिलाफ 7 वीं एफआईआर दर्ज हो गई है। बता दें कि शुक्रवार को एक और पीड़िता सामने आई। पीड़िता ने मोहसिन पर तंत्र-मंत्र के बहाने रेप और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- Arnab Cyclone Alert : मानसून की वापसी, अल नीनो का विकराल रूप, चक्रवात रौद्ररूप धारण करता जा रहा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे टेलीकॉलिंग का विज्ञापन दिखाकर एक कोचिंग संस्थान में नौकरी का झांसा दिया गया। नौकरी मिलने के बाद आरोपी मोहसिन ने उसे शूटिंग रेंज का लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी की।

इत्र लगाकर किया वर्जिनिटी टेस्ट

पीड़िता का दावा कि मोहसिन ने उसे तांत्रिक प्रक्रिया के बहाने फार्महाउस बुलाया और इत्र लगाकर वर्जिनिटी टेस्ट (Virginity Test) तक कराया। उसने पीड़िता से कहा था कि दुल्हन की तरह सज कर आना “अगर जिन खुश हो गया तो वो नोटों की बारिश कर देंगे। लेकिन जब ऐसा कुछ नहीं हुआ तो उसे होने साथ ठगी का एहसास हुआ और उसने पैसे मांगे। इसके बाद मोहसिन ने उसके गाली गलौच करके मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उसको भगा दिया।

अब तक मोहसिन के खिलाफ 7 FIR दर्ज

पढ़ें :- दिल्ली SIR में चुनाव आयुक्त का नाम गलत: आडवाणी-जयशंकर समेत बड़े नाम शामिल, 33 लाख मतदाताओं को नोटिस

अन्नपूर्णा थाना (Annapurna Police Station) क्षेत्र में दर्ज FIR में मोहसिन पर दुष्कर्म व छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अब तक उसके खिलाफ तीन धोखाधड़ी, दो रेप और दो छेड़छाड़ के मामले दर्ज हो चुके हैं।

पीड़िता से वसूले थे लाखों रुपये

इस मामले में ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकादमी (Dream Olympic Shooting Academy) , सिल्वर कॉलोनी इंदौर (Silver Colony Indore) का नाम सामने आया है, जहां आरोपी कोच के रूप में काम करता था। आरोपी ने पीड़िता से कुल सात लाख से ज्यादा रुपये नकद, क्रेडिट कार्ड और सैलरी के नाम पर वसूले थे।

हिंदू संगठनों ने की थी पिटाई

हिंदू संगठनों के अनुसार, मोहसिन के फोन में कई लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो मिले हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी से पहले स्थानीय लोगों और संगठनों ने उसकी पिटाई भी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- सरकार बनी तो आधी आबादी को 2 लाख रुपये लोन, हर विधानसभा में 27 हजार वोट बढ़ाने का दिया लक्ष्य

SIT जांच जारी

फिलहाल आरोपी मोहसिन खान (Mohsin khan) को दो अन्य आरोपियों के साथ जेल भेजा जा चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया गया है और जांच जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...