1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र के नीतियों से प्रभावित होकर मुस्लिम,अल्पसंख्यक, सपा एवं बसपा के नेताओं व सैकड़ो समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता की ग्रहण

प्रधानमंत्री नरेंद्र के नीतियों से प्रभावित होकर मुस्लिम,अल्पसंख्यक, सपा एवं बसपा के नेताओं व सैकड़ो समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता की ग्रहण

प्रधानमंत्री नरेंद्र के नीतियों से प्रभावित होकर मुस्लिम,अल्पसंख्यक, सपा एवं बसपा के नेताओं व सैकड़ो समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता की ग्रहण

प्रधानमंत्री नरेंद्र के नीतियों से प्रभावित होकर मुस्लिम,अल्पसंख्यक, सपा एवं बसपा के नेताओं व सैकड़ो समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता की ग्रहण

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

– केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सभी से मुलाकात कर भाजपा में किया स्वागत

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव का मतदान 1 जून को होना है जिसको लेकर पूरे लोकसभा क्षेत्र में राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता का पार्टी कार्यालय पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र के नीतियों से प्रभावित होकर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में एक कार्यक्रम के बीच भारी संख्या में स्थानीय मुस्लिम, अल्पसंख्यक, सपा एवं बसपा के नेताओं व उनके सैकड़ो समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सभी से मुलाकात कर भाजपा में उनका स्वागत किया और आगामी लोकसभा चुनाव में जी जान से जुट जाने और भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

मुस्लिम एवं अल्पसंख्यक नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने के सवाल पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बिना किसी जाति धर्म को देखे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है उसी का नतीजा है कि आज सभी वर्गों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर 2024 में 400 से ज्यादा सीटे जीतकर भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाली है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुस्लिम नेताओं का कहना था कि भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियों ने अल्पसंख्यकों और पिछड़ों को ठगने का काम किया है। आज लोग जान चुके हैं कि भाजपा ही उनकी हितैषी है।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...