1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अच्छे दिन के बजाय कर्ज वाले दिन आ गए….जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

अच्छे दिन के बजाय कर्ज वाले दिन आ गए….जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ​न्यूज पेपर की रिपोर्ट को शेयर करते हुए सरकार को घेरते हुए कहा कि, अच्छे दिन की बजाए कर्ज वाले दिन आ गए लेकिन मोदी सरकार बिलकुल बेपरवाह है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ​न्यूज पेपर की रिपोर्ट को शेयर करते हुए सरकार को घेरते हुए कहा कि, अच्छे दिन की बजाए कर्ज वाले दिन आ गए लेकिन मोदी सरकार बिलकुल बेपरवाह है।

पढ़ें :- Defamation Case : एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी अब 20 फरवरी को, गृह मंत्री अमित शाह को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, देश में लोगों की बचत घट रही है, कर्ज बढ़ रहा है। इसका मतलब बड़ा स्पष्ट है कि एक तरफ महंगाई बढ़ रही है, दूसरी तरफ लोगों की आय घट रही है। नतीजतन लोग अपना गुजारा करने के लिए या तो पहले से की गई बचत को निकलवाकर गुजारा कर रहे हैं या कर्ज लेकर गुजर-बसर करने पर मजबूर हैं।

उन्होंने आगे लिखा, लब्बोलवाब यह है कि भारत में आम लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद चिंताजनक है, लेकिन मोदी सरकार बिलकुल बेपरवाह है। स्पष्ट बात है कि मोदी सरकार ने जो अच्छे दिन लाने का वादा किया था, वो अच्छे दिन के बजाय कर्ज वाले दिन आ गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...