Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. अपने वहीं पुराने नहीं बल्कि इस नये तरीके से बनाये साग की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

अपने वहीं पुराने नहीं बल्कि इस नये तरीके से बनाये साग की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सर्दियों में खूब भर भर कर हरी सब्जियां आती हैं। खासकर साग, बथुआ, पालक, सरसों का साग, सोया मेथी, चने का साग और भी कई सागों से बाजार पटे पड़े रहते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर साग खाने में जितना टेस्टी होता है उससे कहीं अधिक सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- लाल मिर्च छोड़ने के वो फायदे जो कर देंगे आपको हैरान, सिर्फ 3 हफ्ते और एसिडिटी गायब

साग बनाने का सबका अपना अपना तरीका होता है। अधिकतर घरों में पीढ़ी दर पीढ़ी वहीं तरीका अपनाया जाता है। जिससे खाते खाते बोरियत हो जाती है। आज हम आपको लहसुन के तड़के से साग बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसे आप रोटी और चावल दोनो के साथ सर्व कर सकते हैं।

साग खाने का असली मजा तो चावल के साथ है, इस साग के साथ चावल खाकर आपके मुंह से भी निकल आयेगा वाह….तो और अधिक समय न गवाते हुए जानते हैं लहसुन के तड़के से साग बनाने का तरीका।

लहसुन वाला साग की सब्जी के लिए सामग्री

साग का एक गट्ठर,
सरसों का तेल 3 चम्मच,
आधा चम्मच राई,
9 से 10 लहुसन की कलियां,
एक आलू कटा हुआ,
नमक स्वाद अनुसार,
चुटकी भर हींग,
2 हरी मिर्च

पढ़ें :- Summer Season Thali : समर सीजन की थाली में परोसे दही या छाछ , परिवार रहेगा तरोताजा

लहसुन वाला साग की सब्जी बनाने का तरीका

साग की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले सैग को अच्छी तरह से साफ़ करें। और उसे पानी में 2 बार धोएं ताकि गंदगी साफ़ हो जाए। अब साग को एकदम बारीक काटकर एक बतर्न में रखें।

अब गैस ऑन कर उसमें सरसों का तेल 3 चम्मच डालें जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें धा चम्मच राई, 9 से 10 लहुसन की कलियां से तड़का दें। जब लहसुन सुनहरा हो जाये तब उसमें एक कटा हुआ आलू डालें और उसे पकने दें।

जब आलू पक जाए तब उसमें कटी हुई साग डालें और उसे ढककर रख दें। अब सब्जी को स्लो फ्लेम पर पकाएं। जब सब्जी का पानी पुरी तरह से सुख जाए तब उसमें नमक डालें और 5 मिनट तक और पकाएं। अब आखिरी में एक करछी में एक चम्मच तेल लें और उस्मने 4 से 5 लहसुन को बारीक काटकर तड़का दें और जब वे सुनहरे हो जाएं तब उसे सब्जी में डालें। लीजिये आपका लहसुन वाल साग का सब्जी तैयार है।

पढ़ें :- गोलगप्पे खाने से 6 साल के बच्चे की मौत, 17 लोग बीमार
Advertisement