Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2023: धोनी बड़े भाई और दोस्त जैसे…चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ंत से पहले बोले हार्दिक पांड्या

IPL 2023: धोनी बड़े भाई और दोस्त जैसे…चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ंत से पहले बोले हार्दिक पांड्या

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में आज से प्लेऑफ मैचों का आगाज शुरू होगा। पहले क्वालीफायर मुकाबले में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच भिड़ंत होगी। इस मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पढ़ें :- हार्दिक पंड्या की बेइज्जती पर गौतम गंभीर भड़के; कोहली के दोस्त को सुना दी खरी-खोटी

हार्दिक पांड्या (hardik pandya) ने इस वीडियो में धोनी को लेकर कहा कि काफी सारे लोग सोचते हैं कि माही काफी सीरियस हैं। लेकिन मैं उनके साथ मजाक करता हूं और उन्हें महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)  की तरह नहीं देखता हूं। उन्होंने कहा कि मैं उनसे काफी कुछ सीखा हूं। काफी सारी सकारात्मक चीजें सिर्फ उन्हें देखते हुए ही नहीं बल्कि बात करते हुए भी सीखी हैं। इसके साथ ही पांड्या ने कहा कि धोनी बड़े भाई और दोस्त जैसे हैं। जिनके साथ मैं मजाक कर सकता हूं, मजे कर सकता हूं। मैं हमेशा महेंद्र सिंह धोनी का फैन रहूंगा। आपको उनसे नफरत करने के लिए सच में शैतान बनना होगा।

पढ़ें :- आरसीबी को सीएसके के खिलाफ इतने रनों से चाहिए होगी जीत; समझें प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा गणित

फैंस का मिल रहा खूब समर्थन
बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)  को मैदान में फैंस का खूब समर्थन मिल रहा है। सभी का ऐसा मानना है कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। इसी कारण चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जहां भी खेलने पहुंची है वहां पूरा स्टेडियम यलो दिखाई दिया है। हालांकि अभी तक धोनी की तरफ से आईपीएल में अपने संन्यास को लेकर किसी तरह की कोई बात सामने नहीं आई है।

Advertisement