1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2025 Schedule: आईपीएल 2025 का शेड्यूल आया सामने! इन दोनों टीमों के बेच खेला जाएगा ओपनिंग मैच, फाइनल 25 मई को

IPL 2025 Schedule: आईपीएल 2025 का शेड्यूल आया सामने! इन दोनों टीमों के बेच खेला जाएगा ओपनिंग मैच, फाइनल 25 मई को

IPL 2025 Schedule: दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग आईपीएल के अगले सीजन (IPL 2025) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच टूर्नामेंट के ओपनिंग और फाइनल मैच समेत कुछ मैचों से जुड़ी डिटेल्स सामने आ चुकी है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL 2025 Schedule: दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग आईपीएल के अगले सीजन (IPL 2025) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच टूर्नामेंट के ओपनिंग और फाइनल मैच समेत कुछ मैचों से जुड़ी डिटेल्स सामने आ चुकी है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है।

पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2025 की शुरुआत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के 12 दिन बाद यानी 22 मार्च को होने जा रही है। लीग के इस सीजन के ओपनिंग मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मैच 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। आईपीएल का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा।

ओपनिंग मैच के अगले दिन यानी 23 मार्च की दोपहर पिछले सीजन की फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बीच खेला जाएगा। यह मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी दिन शाम को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुक़ाबला होने की संभावना है। अगले सीजन में कुल 12 स्थान लीग की मेजबानी करेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2025 में फ्रेंचाइजी के दस पारंपरिक घरेलू मैदानों के साथ-साथ गुवाहाटी (आरआर का दूसरा स्थल) और धर्मशाला (पंजाब किंग्स का दूसरा स्थल) द्वारा भी मेजबानी की संभावना है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पीबीकेएस धर्मशाला में अपने तीन घरेलू मैच खेलेगी। उनके बाकी चार घरेलू मैच पंजाब के मुल्लानपुर में होंगे। हालांकि, आईपीएल ने अभी तक अपना कार्यक्रम जारी नहीं किया है।

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...