1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2025: आईपीएल के बचे हुए मैच के लिए मुंबई इंडियंस ने शुरू किया अभ्यास सत्र, रोहित शर्मा ने जमकर बहाया पसीना

IPL 2025: आईपीएल के बचे हुए मैच के लिए मुंबई इंडियंस ने शुरू किया अभ्यास सत्र, रोहित शर्मा ने जमकर बहाया पसीना

आईपीएल 2025 के बचे हुए मैच की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल मैच की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र के दौरान वो जमकर पसीना बहाते हुए दिखे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2025 : आईपीएल 2025 के बचे हुए मैच की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल मैच की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र के दौरान वो जमकर पसीना बहाते हुए दिखे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद आईपीएल के बचे हुए मैचों का कार्यक्रम जारी किया गया था। 17 मई से टूर्नामेंट की दोबारा शुरुआत होगी जबकि तीन जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

पढ़ें :- IND vs AFG Playing XI : आज वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की! एशियन गेम्स से पहले कप्तान आजमाना चाहेंगे बेंच स्ट्रेंथ

मुंबई इंडियंस अपना 13वां मुकाबला 21 मई को खेलेगी। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स होगी। यह मैच मुंबई में ही खेला जाएगा। फिलहाल मुंबई इंडियंस अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और लीग स्टेज पर उनके दो मैच बाकी हैं। इनमें जीत के साथ टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना चाहेगी।

बता दें कि, अपने आगामी मैच के लिए मुंबई इंडियंस ने अभ्यास सत्र शुरू कर दिया है। बुधवार को हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम वानखेड़े पहुंची, जहां रोहित शर्मा को कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार और तिलक वर्मा के साथ नेट्स पर समय बिताते देखा गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...