Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2026 Playoff Race: चौथी सीट के लिए 5 टीमों में महायुद्ध, हर मैच होगा करो या मरो

IPL 2026 Playoff Race: चौथी सीट के लिए 5 टीमों में महायुद्ध, हर मैच होगा करो या मरो

By Harsh 
Updated Date

IPL 2026 Playoff Race: IPL का लीग चरण अब अपने आखिरी और सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। तीन टीमें — सनराईजर हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी हैं। लेकिन चौथे स्थान के लिए अभी भी जबरदस्त जंग जारी है। पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स पांचों टीमें अलग-अलग समीकरणों के सहारे अभी भी उम्मीद लगाए बैठी हैं। अब हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है।

पढ़ें :- WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग के 5वें सीजन का एलान, जनवरी में होगा आगाज, जानें कब-कहां होगी नीलामी?

पंजाब की निगाह राजस्थान की बस एक हार में

फिलहाल सबसे ज्यादा फायदा पंजाब किंग्स को नजर आ रहा है। टीम के 13 मैचों में 13 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर बनी हुई है। पंजाब का आखिरी मुकाबला पहले ही बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है। अगर पंजाब यह मैच जीत लेती है तो उसके 15 अंक हो जाएंगे और फिर केवल राजस्थान ही उसे पीछे छोड़ पाएगी। अगर राजस्थान अपना एक भी मैच गंवा देती है तो पंजाब के प्ले आफ खेलने की उम्मीदें हाई है।

राजस्थान के हाथ में किस्मत

राजस्थान रॉयल्स के पास अभी दो मुकाबले बाकी हैं और उनके पास 12 अंक है, तो प्लेऑफ का रास्ता पूरी तरह उसके हाथ में है। अगर टीम अपने दोनों मैच जीत लेती है तो 16 अंको के साथ सीधे अंतिम चार में पहुंच जाएगी। लेकिन एक हार भी उनके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है और फिर उन्हें दूसरे नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

पढ़ें :- आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

चेन्नई को चाहिए जीत के साथ किस्मत

चेन्नई सुपर किंग्स की राह अब काफी कठिन हो चुकी है। टीम को अपना आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा। इसके बाद भी उन्हें पंजाब की हार की उम्मीद करनी पड़ेगी। साथ ही राजस्थान अपने दोनो मैच हारे या सिर्फ एक जीते, तभी मामला नेट रन रेट तक पहुंच सकता है। यानी चेन्नई की उम्मीदें अब सिर्फ अपने प्रदर्शन पर नहीं टिकी हैं।

दिल्ली और कोलकाता की मुश्किल गणित

कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदें भी कई शर्तों पर टिकी हैं। टीम को पंजाब की हार चाहिए। अगर पंजाब जीत जाती है तो फिर मामला नेट रन रेट पर जा सकता है। ऐसे में कोलकाता को अपने बाकी दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। और साथ ही राजस्थान की एक हार के लिए प्रार्थना भी करनी पड़ेगी।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी समीकरण आसान नहीं हैं। दिल्ली को सबसे पहले पंजाब की हार चाहिए। इसके अलावा राजस्थान दोनों मैच हारे और गुजरात, चेन्नई को हरा दे। अगर ये नतीजे उनके पक्ष में जाते हैं तो दिल्ली को केवल कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। जो बहुत मुश्किल है, पर क्रिकेट में कुछ नामुमकिन नहीं।

पढ़ें :- RCB दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बनी, जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर पार पहुंची

हैदराबाद ने चेन्नई को हराकर मारी एंट्री

सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। चेन्नई के 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 19 ओवर में ही मुकाबला खत्म कर दिया। इस जीत के हीरो रहे ईशान किशन, जिन्होंने 47 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 47 रन बनाकर अहम योगदान दिया।

गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस ने 3 विकेट झटके, जबकि साकिब हुसैन ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मैच के बाद कमिंस ने कहा कि टीम ने खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचा लिया है और अब असली चुनौती शुरू होगी। उन्होंने ईशान किशन की पारी की भी जमकर तारीफ की। अब IPL 2026 का आखिरी लीग सप्ताह किसी थ्रिलर से कम नहीं दिख रहा। हर रन, हर विकेट और हर नेट रन रेट प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है।

Advertisement