Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. CSK को IPL ​इतिहास की सबसे बड़ी हार थमाने के बावजूद, गुजरात को टॉप-2 से बाहर होने का डर सता रहा है!

CSK को IPL ​इतिहास की सबसे बड़ी हार थमाने के बावजूद, गुजरात को टॉप-2 से बाहर होने का डर सता रहा है!

By Harsh Gautam 
Updated Date

IPL 2026 RCB vs SRH: गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज कर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ समीकरण को और दिलचस्प बना दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने 89 रनों से मुकाबला जीतकर न सिर्फ अपनी सबसे बड़ी आईपीएल जीत हासिल की, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स की भी रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार तय कर दी। इस जीत के बाद गुजरात के 14 मैचों में 18 अंक हो गए हैं और टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

पढ़ें :- हार्दिक की ये हरकत रास नहीं आई BCCI को, 10 प्रतिशत जुर्माना सहित खाते में जुड़ा एक डिमेरिट पॉइंट

वहीं सनराईजर हैदराबाद की नजर अब टॉप-2 में जगह बनाने पर टिकी हुई है। हैदराबाद के 13 मैचों में 16 अंक हैं और उसका आखिरी लीग मुकाबला टेबल टॉपर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से आज होना है। अगर एसआरएच यह मैच जीत जाती है तो उसके भी 18 अंक हो जाएंगे, लेकिन असली खेल नेट रन रेट का होगा।

नेट रन रेट बनेगा असली गेमचेंजर

फिलहाल गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट +0.695 है, जबकि हैदराबाद +0.350 पर मौजूद है। ऐसे में सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, एसआरएच को बड़ी जीत दर्ज करनी पड़ेगी। ईएसपीएन के मुताबिक अगर हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाती है तो उसे करीब 88 रन से मैच जीतना होगा। वहीं 200 रन के स्कोर को डिफेंड करते हुए लगभग 87 रन से जीत जरूरी होगी।

अगर आरसीबी 150 रन का लक्ष्य देती है, तो हैदराबाद को इसे करीब 11 ओवर के अंदर हासिल करना पड़ेगा। यानी टीम को सिर्फ दो अंक नहीं, बल्कि जबरदस्त अंदाज में जीत चाहिए होगी। दूसरी तरफ अगर आरसीबी यह मुकाबला जीत जाती है, तो गुजरात टाइटंस की टॉप-2 में जगह पक्की हो जाएगी। अब सबकी नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां एक बड़ी जीत पूरे प्लेऑफ का समीकरण बदल सकती है।

पढ़ें :- रियान पराग का कमेंटेटर्स पर फूटा गुस्सा, बोले- खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ की जगह क्रिकेट में बात करे
Advertisement