IPL auction : आईपीएल 2027 प्लेयर ऑक्शन के लिए अहम ऐलान कर दिया गया है। अगले महीने होने वाली नीलामी के लिए कितने खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, इसकी लिस्ट सामने आ चुकी है। आईपीएल 2027 प्लेयर ऑक्शन के लिए कुल 1,220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
पढ़ें :- IPL ऑक्शन में प्रशांत वीर ने 30 लाख से 14.20 करोड़ तक पहुंकर मचाया तहलका, रचा इतिहास
इस बार कुल मिलाकर 17 देशों के प्लेयर्स ने अपने अपने नाम दिए हैं। हालांकि ध्यान रखने बात ये है कि इस बार केवल 66 ही खिलाड़ी बिकेंगे। इतने ही स्लॉट IPL टीमों के पास खाली हैं। हालांकि हो सकता है कि अभी बीसीसीआई की ओर से इस लिस्ट को और भी छोटा किया जाए।
बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि इसमें 939 Indian players और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी हैं। बता दें कि ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन या चुना है। अब कुल 66 स्लॉट (जिनमें 25 विदेशी स्लॉट शामिल हैं) भरे जाने बाकी हैं। इसमें ये भी बताया गया है कि कितने कैप्ड और अनकैप्ड इंडियन और ओवरसीज प्लेयर्स हैं।
अनकैप्ड प्लेयर्स में 925 भारतीय हैं, जिनमें 127 ऐसे हैं, जो पिछले IPL सीजन में खेल चुके हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के 53 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जो सबसे ज्यादा है। इसके बाद साउथ अफ्रीका के 40, वेस्ट इंडीज के 36, न्यूजीलैंड के 25 और अफगानिस्तान के 23 खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में एसोसिएट नेशंस के खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिसमें USA ने 13 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। UAE और नेपाल ने 10-10 रजिस्ट्रेशन किए हैं।
आईपीएल की नीलामली 16 दिसंबर को होगी। खास बात ये है कि अभी जब रिटेंशन हुआ था, तब सभी दस टीमों ने मिलकर 184 खिलाड़ियों को अपने ही पास रखने का फैसला किया था। अब केवल अधिक से अधिक 66 स्लॉट ही खाली हैं, इसमें से 25 विदेशी स्लॉट हैं, बाकी भारतीय खिलाड़ी चुने जाएंगे।