1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. आईपीएल फेम प्रीति जिंटा 34वें जन्मदिन पर 34 लड़कियों को लिया था गोद ,15 साल की उम्र में हुईं थी अनाथ

आईपीएल फेम प्रीति जिंटा 34वें जन्मदिन पर 34 लड़कियों को लिया था गोद ,15 साल की उम्र में हुईं थी अनाथ

फिल्मी दुनिया की खूबसूरत और चुलबुली एक्ट्रेस प्रीती जिंटा (Preity Zinta)  अपने किसी न किसी काम में हमेशा सुर्खियों में रहती है। फिर चाहे वह फिल्मों को लेकर हो या आईपीएल में हो वे हमेशा अपने दोस्तों के दिलो-दिमाग में राज करती है। आज हम उनका एक राज आप से साझा करने जा रहें हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग ही हैं जो जानते हैं। यह इनका बहुत बड़ा समाजसेवा का काम है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। फिल्मी दुनिया की खूबसूरत और चुलबुली एक्ट्रेस प्रीती जिंटा (Preity Zinta)  अपने किसी न किसी काम में हमेशा सुर्खियों में रहती है। फिर चाहे वह फिल्मों को लेकर हो या आईपीएल में हो वे हमेशा अपने दोस्तों के दिलो-दिमाग में राज करती है। आज हम उनका एक राज आप से साझा करने जा रहें हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग ही हैं जो जानते हैं। यह इनका बहुत बड़ा समाजसेवा का काम है।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

आप को बता दें कि प्रीती जिंटा (Preity Zinta) बचपन में जब वे 15 साल की उम्र की थीं तबसे वे अनाथ हो गईं थी, बड़ी होकर वे 34 अनाथ बच्चियों को गोद ले पूण्य का काम किया था। प्रीती एक कामयाब अभिनेत्री रहीं हैं। आप को बताते चले कि उन्होंने साल 2009 में अपने 34वें जन्मदिन पर ऋषिकेश अनाथालय से 34 लड़कियों को गोद लिया था। बता करें तो अभी हाल ही में प्रीति जींटा की आईपीएल टीम ‘पंजाब किंग्स’ फाइनल में पहुंची लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। पर यह तो दुनिया है यहां कभी हार तो कभी जीत इनका तो सामना हमेशा से ही करना पड़ता है।

बताते चले की जब प्रीती जिंटा महज 15 साल की थी उनके माता पिता इस दुनिया से हमेशा के लिए जा चुके थे इतनी छोटी सी उम्र में प्रीती अनाथ हो गई थी। यह काफी पुरानी बात है जब प्रीती के पिता दुर्गानंद भारतीय सेना में मेजर थे। साल 1988 में एक कार हादसे में उनका निधन हो गया था। उस वक्त प्रीति महज 13 साल की थीं। वहीं इस हादसे में प्रीति जिंटा की मां नीलप्रभा बहुत ही गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

इस हादसे के बाद प्रीती की मां दो साल तक बिस्तर पर ही रहीं। इसके बाद उनका भी निधन हो गया। बताते चले कि प्रीति जिंटा ने 15 साल के बाद से बिना मां-बाप के अपनी जिंदगी गुजारी है । प्रीती 1998 में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा है। ‘दिल से’फिल्म में उनका काम बहुत ही कम था पर जितना भी रहा हो वह अच्छा था। उन्होंने ‘क्या कहना, ‘कल हो ना हो’, ‘वीर-जारा’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ जैसी फिल्में बनाई हैं।

प्रीती 34 साल की हुई तब उन्होंने 34 बच्चियों को गोद ले कर उनके जीवन को योग्य बनाने में अपना सहयोग कर रहीं है। प्रीती जिंटा बचपन में अनाथ होगई थी तो अनाथों की समस्या को समझ पाती है और इसलिए तो उन्होंने 1 नहीं 34 बच्चियों को गोद ले लिया है।

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...