Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 3D Curved AMOLED डिस्प्ले और 12GB RAM के साथ लॉन्च हुई iQOO Z9s सीरीज; चेक करें प्राइस और सेल्स डिटेल्स

3D Curved AMOLED डिस्प्ले और 12GB RAM के साथ लॉन्च हुई iQOO Z9s सीरीज; चेक करें प्राइस और सेल्स डिटेल्स

By Abhimanyu 
Updated Date

iQOO Z9s Series Specs and Price Details: Vivo के सब ब्रांड आईकू ने भारतीय बाजार में नई स्मार्टफोन सीरीज iQOO Z9s को लॉन्च कर दिया है, इस सीरीज के तहत कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन- iQOO Z9s 5G और iQOO Z9s Pro 5G को पेश किया है। सीरीज के दोनों फोन 5500mAh की बैटरी, 50MP कैमरा, 12GB RAM और 3D Curved AMOLED डिस्प्ले समेत कई धांसू फीचर से लैस हैं। आइये, नई सीरीज के फोन्स के फीचर्स, प्राइस और सेल्स डिटेल्स को विस्तार से जान लेते हैं-

पढ़ें :- एआई जागरूकता पर गोरखपुर का नाम गिनीज बुक में दर्ज ,मुख्यमंत्री और टाटा संस के चेयरमैन को सौंपा प्रमाण पत्र

iQOO Z9s 5G के स्पेक्स

डिस्प्ले: यह फोन 6.77 इंच के प्रीमियम 3D Curved AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, फोन का डिस्प्ले HDR10+, रेनड्रॉप स्प्लैश प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर: इसमें MediaTek Dimensity 7300 5G प्रोसेसर मिलता है। फोन 12GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता हैं और की स्टोरेज और रैम को एक्सपेंड किया जा सकता है।

कैमरा: iQOO Z9s में 50MP के मेन OIS कैमरे के साथ 2MP का बोकेह कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिलता है।

पढ़ें :- Redmi A7 Pro 5G Sale :  रेडमी ए7प्रो 5जी की बिक्री आज से शुरू , खरीदते वक्त मिलेगा 1000 रुपये का डिस्काउंट

स्टोरेज: यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है।

ओएस: फोन Android 14 पर बेस्ड FuntouchOS पर काम करता है।

बैटरी: फोन में 5,500mAh की तगड़ी बैटरी मिलती है और 44W फ्लैश फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा।

गेमिंग फीचर: गेमिंग के लिए फोन में 3000 mm² वेपर चेंबर लिक्विड कूलिंग सिस्टम, अल्ट्रा गेम मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ 4D गेमिंग वाइब्रेशन डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

iQOO Z9s Pro 5G के स्पेक्स

पढ़ें :- Oppo F33 Series 5G भारत में हुई लॉन्च, MediaTek Dimensity 6360 Max SoC और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मौजूद

डिस्प्ले: इस फोन में कंपनी ने 6.77 इंच के प्रीमियम 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दी है जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करती है। प्रो मॉडल के डिस्प्ले में 4,500 निट्स और स्टैंडर्ड मॉडल में 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन का डिस्प्ले HDR10+, रेनड्रॉप स्प्लैश प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर: iQOO Z9s Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, फोन 12GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता हैं और की स्टोरेज और रैम को एक्सपेंड किया जा सकता है।

कैमरा: iQOO Z9s Pro में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलता है।

स्टोरेज: यह फोन भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है।

ओएस: यह फोन भी Android 14 पर बेस्ड FuntouchOS पर काम करता है।

बैटरी: फोन में 5,500mAh की तगड़ी बैटरी मिलती है और 80W फ्लैश फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा।

पढ़ें :- Realme Narzo 100 Lite 5G :  रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत, स्पेसिफिकेशन्स

गेमिंग फीचर: गेमिंग के लिए फोन में 3000 mm² वेपर चेंबर लिक्विड कूलिंग सिस्टम, अल्ट्रा गेम मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ 4D गेमिंग वाइब्रेशन डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

प्राइस डिटेल्स और कलर ऑप्शन

iQOO Z9s 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन- Onyx Green और Titanium Matte में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और iQOO की आधिकारिक स्टोर से खरीद सकते हैं। फोन की सेल 29 अगस्त को दिन के 12 बजे शुरू होगी। पहली सेल में फोन की खरीद पर 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।

iQOO Z9s Pro 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। इस फोन को भी दो कलर ऑप्शन- Luxe Marble और Flamboyant Orange में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और iQOO की आधिकारिक स्टोर से खरीद सकते हैं। फोन की सेल 23 अगस्त को दिन के 12 बजे शुरू होगी। पहली सेल में फोन की खरीद पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।

Advertisement