Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ईरान का कुवैत-बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, US ने सभी हमले नाकाम करने का किया दावा

ईरान का कुवैत-बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, US ने सभी हमले नाकाम करने का किया दावा

By Abhimanyu 
Updated Date

Iran’s Attack on a US Military Base : सीजफायर को लेकर बातचीत की अटकलों के बीच ईरान ने अमेरिकी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला बोला है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने बुधवार को कुवैत और बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस को निशाना बनाए जाने की बात कही है। IRGC ने दावा किया कि कुवैत और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के हेडक्वार्टर, मिलिट्री एयरबेस और हेलीकॉप्टरों पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए है।

पढ़ें :- क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं चाहते कि युद्ध रुके? अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी के चलते स्विट्जरलैंड में US-ईरान वार्ता हुई बेपटरी

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के दावा पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक्स पोस्ट में लिखा, ” दावा: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि आज उन्होंने बहरीन में U.S. 5th फ्लीट के मुख्यालय और इस क्षेत्र में मौजूद एक U.S. एयर बेस पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। यह दावा झूठा है। सच: अमेरिकी सेना पर ईरान के सभी हमले नाकाम रहे। अमेरिकी सेना पूरी तरह से सतर्क है और ईरान की तरफ से होने वाली किसी भी बेवजह की आक्रामकता का जवाब देने के लिए तैयार है।”

एक अन्य पोस्ट में अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने लिखा, “ईरानी ड्रोनों की एक और लहर, जिसने कुवैत में अमेरिकी सेना पर हमला करने की कोशिश की थी, आज रात अपने तय लक्ष्यों को भेदने में नाकाम रही। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की हवाई सुरक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक कई ड्रोनों को मार गिराया और यह सुनिश्चित किया कि किसी भी अमेरिकी कर्मी या संपत्ति को कोई नुकसान न पहुँचे।”

पढ़ें :- 'रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ भाजपा से अब तो, हर आस गई टूट...' अखिलेश ने रसोई गैस महंगा होने पर कसा तंज
Advertisement