सऊदी अरब की राजधानी रियाद में सुरक्षा हालात बिगड़ने से हवाई यात्रा बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुई है। यहां के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले की खबरों के बाद 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं यमन के हूती विद्रोहियों ने मिसाइल हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। इस घटनाक्रम के बाद कई अंतरराष्ट्रीय और भारतीय एयरलाइंस ने रियाद के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं।
रियाद। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में सुरक्षा हालात बिगड़ने से हवाई यात्रा बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुई है। यहां के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले की खबरों के बाद 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं यमन के हूती विद्रोहियों ने मिसाइल हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। इस घटनाक्रम के बाद कई अंतरराष्ट्रीय और भारतीय एयरलाइंस ने रियाद के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 अक्टूबर को रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास धमाके की खबर सामने आई। बता दें कि इस दौरान सऊदी एयरलाइन Saudia के एक विमान को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी मिली। वहीं हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने रियाद एयरपोर्ट को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया। हालांकि, इस हमले से जुड़े कुछ विवरणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 300 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। कुछ उड़ानें रद्द की गईं, जबकि कई में देरी हुई। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
भारतीय यात्रियों पर क्या असर पड़ा?
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Air India, Air India Express, IndiGo और Akasa Air ने रियाद आने-जाने वाली कुछ उड़ानों को रद्द या निलंबित कर दीं। प्रभावित यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस की नीतियों के अनुसार टिकट री-शेड्यूल करने या रिफंड लेने का विकल्प दिया गया। इसके अलावा Lufthansa ने भी रियाद के लिए अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से रोकने की घोषणा की।
हूती हमलों से क्यों बढ़ी चिंता?
यमन में चल रहे संघर्ष के बीच हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब के हवाई अड्डों और अन्य ठिकानों को निशाना बनाने के दावों ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर काफी चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच सऊदी अरब की ओर से भी मिसाइलों को रोकने और जवाबी सैन्य कार्रवाई की खबरें भी सामने आई हैं।