डिजिटल डेस्क,पर्दाफाश। इराक में चल रहे कथित भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के बीच एक महिला सांसद को लेकर सामने आई खबरों ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के अनुसार सांसद हिंद अल-अब्बासी के आवास पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद किया गया है। हालांकि इन दावों की अभी तक इराक सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पढ़ें :- Video-11 साल के बच्चे ने पिकअप ट्रक से 9 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, कई गंभीर
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हिंद अल-अब्बासी के ठिकानों से करीब 57 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 490 करोड़ रुपये नकद और करीब 27 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। सोशल मीडिया पर नकदी के बंडलों, सोने की ईंटों और कथित तौर पर सोने से बनी ब्रा-पेंटी की तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई केवल एक सांसद तक सीमित नहीं रही। दावा किया गया है कि सांसद आलिया नासिफ के घर से भी करीब 20 अरब इराकी दीनार नकद और बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया गया। कुछ खबरों में यह भी कहा गया है कि आलिया नासिफ और उनके बेटे को हिरासत में लिया गया है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में वायरल हो रही गोल्ड ब्रा-पेंटी को आलिया नासिफ से भी जोड़कर देखा गया है।
बताया जा रहा है कि इराक सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और प्रधानमंत्री ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकवाद निरोधी इकाइयों ने राजधानी बगदाद के ग्रीन जोन सहित कई संवेदनशील इलाकों में भी छापेमारी अभियान चलाया है। हालांकि इन सभी दावों और वायरल तस्वीरों को लेकर अभी तक इराक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि सामने नहीं आई है।