1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Teach News: WhatsApp चैट्स पढ़ रहा है गूगल Gemini? ऐसे करे सेटिंग , कोई नही देख पाएगा आपका मैसेज

Teach News: WhatsApp चैट्स पढ़ रहा है गूगल Gemini? ऐसे करे सेटिंग , कोई नही देख पाएगा आपका मैसेज

Android यूजर्स को गूगल की तरफ से कुछ लगातार शिकायत  मिल रही है । इसमें बताया गया है कि  7 जुलाई से गूगल उनके डिवाइस पर कुछ ऐप्स के साथ Gemini के इंटरैक्ट करने के तरीके को और भी बेहतर करने जा रहा है। टेक दिग्गज ने एक ईमेल में बताया है कि Gemini जल्द ही आपके डिवाइस पर फोन, मैसेज, WhatsApp और यूटिलिटीज का इस्तेमाल करेगा।यही नही अपनी वेबसाइट पर भी Google ने बताया है कि Gemini ऐप आपको गूगल AI तक सीधा एक्सेस देगा और आपकी चैट आपके अकाउंट में 72 घंटों तक सेव भी रहेगी।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Android यूजर्स को गूगल की तरफ से कुछ लगातार शिकायत  मिल रही है । इसमें बताया गया है कि  7 जुलाई से गूगल उनके डिवाइस पर कुछ ऐप्स के साथ Gemini के इंटरैक्ट करने के तरीके को और भी बेहतर करने जा रहा है। टेक दिग्गज ने एक ईमेल में बताया है कि Gemini जल्द ही आपके डिवाइस पर फोन, मैसेज, WhatsApp और यूटिलिटीज का इस्तेमाल करेगा।

पढ़ें :- Motorola Signature 27 का इंडिया माइक्रोसाइट लाइव , जल्द होगा लॉन्च

72 घंटों तक सेव रहेगा डेटा

यही नही अपनी वेबसाइट पर भी Google ने बताया है कि Gemini ऐप आपको गूगल AI तक सीधा एक्सेस देगा और आपकी चैट आपके अकाउंट में 72 घंटों तक सेव भी रहेगी। आसान शब्दों में कहें तो आपकी पसंद चाहे जो भी हो गूगल आपका कुछ प्राइवेट डेटा स्टोर कर रहा है। यानी इसमें आपकी WhatsApp चैट भी शामिल होने वाली है।

WhatsApp मैसेज रीड करेगा AI चैटबॉट

वहीं यह अपडेट Gemini को और भी यूजफुल बनाता है, क्योंकि AI चैटबॉट अब आपके WhatsApp मैसेज रीड कर सकता है और आपकी ओर से किसी को भी जवाब भी भेज सकता है, लेकिन कुछ यूजर्स जो नहीं चाहते कि यह उनकी प्राइवेट चैट रीड करे तो ये सेटिंग ऑफ कर सकते हैं।

पढ़ें :- ESTIC 2026 : पीएम मोदी ने उद्घाटन समरोह में बोले- नई सोच से आगे बढ़ रहा है भारत

Gemini ऐप एक्टिविटी कैसे बंद करें?

अगर आप नहीं चाहते कि सभी कनेक्टेड ऐप्स के लिए Gemini ऐप्स एक्टिविटी ऑन रहे तो आप ये सेटिंग बदल सकते हैं…

  • सबसे पहले तो अपने Android डिवाइस पर Gemini ऐप ओपन करें।
  • इसके बाद ऊपर दाईं ओर प्रोफाइल पिक्चर आइकन पर टैप करें।
  • अब Gemini ऐप्स एक्टिविटी ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज ओपन होगा जहां आपको एक टॉगल दिखेगा।
  • इधर से आप इस फीचर को ऑफ कर सकते हैं।

वहीं अगर हम बात करें सेफ़्टी कि तो ये पूरी तरह सिक्योर रहेगा। इस सेटिंग से कोई आपके  प्राइवेट चैट सेफ रहेगा। इसका ये मतलब बिलकुल नहीं है कि इससे आपकी चैट लीक हो जाएगी।

 

पढ़ें :- Infinix GT 50 Pro : गेमिंग फोन Infinix GT 50 Pro इंडिया में लॉन्च ,  जानिए फीचर्स और ट्रिगर बटन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...