मेलाटोनिन हार्मोन [Melatonin Hormone] आजकल नींद न आने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए एक आम समाधान बन गया है। बाजार में यह गोलियों या गमीज के रूप में आसानी से मिलती हैं और कई लोग इसे बिना चिकित्सक के सलाह से खाने लगते हैं। वहीं पर सवाल ये उठता है क्या हर रात मेलाटोनिन लेना सुरक्षित है? आइए जानते हैं
पढ़ें :- Health Tips : कच्चा चावल खाने की आदत हो सकती है ये बीमारी ,यहाँ जाने डिटेल्स
शरीर की घड़ी पर असर
हमारा शरीर एक प्राकृतिक ‘घड़ी’ पर काम करता है, जिसे सर्केडियन रिदम कहते हैं। यह ताल हमें बताती है कि कब जागना है और कब सोना है।जब आप हर रात बाहर से मेलैटोनिन लेते हैं, तो आपका ब्रेन धीरे-धीरे खुद का मेलैटोनिन बनाना कम कर सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उसे लगता है कि ‘काम तो सप्लीमेंट कर रहा है।’
इसका नतीजा यह होता है कि:
–ऐसा करने के बाद आपकी हालत इस कदर बिगड़ जाती है कि आप बिना सप्लिमेंट के नहीं सो सकते हैं।
पढ़ें :- Health Tips : महंगी व्हिस्की हो या देसी दारू, रोज का 'एक पेग' भी कैंसर को दे सकता है निमंत्रण , 50% तक बढ़ जाता है Oral Cancer का खतरा
– लंबे समय तक इस्तेमाल के नुकसान
कुछ लोग जब मेलैटोनिन का इस्तेमाल लंबे समय तक करते हैं, तो उन्हें कुछ असुविधाएं महसूस हो सकती हैं:
– अजीब सपने: कुछ लोगों को बहुत विचित्र सपने आने की शिकायत होती है।
– सुस्ती या थकान: जागने के बाद भी आलस या भारीपन महसूस हो सकता है।
– हार्मोन का असंतुलन: लंबे समय तक इस्तेमाल से शरीर के हार्मोन में असंतुलन पैदा होने की भी संभावना रहती है।
पढ़ें :- Health Care : गुड़हल के फूल में छिपा है सेहत के अनेकों राज , जानें use करने का तरीका
डॉक्टर की सलाह
डॉक्टर सुरनजीत चटर्जी यही सलाह देते हैं कि मेलैटोनिन का यूज सिर्फ एक अस्थायी सहारे के तौर पर किया जाना चाहिए, न कि रोज की आदत के रूप में।
– याद रखें: मेलैटोनिन लेने से ज्यादा जरूरी है अपनी नींद की आदतों को सुधारना।
– अच्छी नींद के लिए ये तीन चीजें सबसे ज्यादा मायने रखती हैं
– समय पर सोना: रोज रात को एक ही समय पर बिस्तर पर जाएं।
– स्ट्रेस मैनेजमेंट: अपने तनाव को नियंत्रित करने के तरीके खोजें।
पढ़ें :- Health Care : इस ब्लड ग्रुप के लोगों को सबसे ज्यादा काटते हैं मच्छर, कहीं आप भी तो नहीं उनमें से एक नहीं?
अगर आपको Chronic Insomnia है या नींद की कोई गंभीर समस्या है, तो खुद से लंबे समय तक मेलैटोनिन लेने से अच्छा है आप डॉक्टर से सलाह लीजिये।