1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips : कच्चा चावल खाने की आदत हो सकती है ये बीमारी ,यहाँ जाने डिटेल्स

Health Tips : कच्चा चावल खाने की आदत हो सकती है ये बीमारी ,यहाँ जाने डिटेल्स

अक्सर आपने सुना होगा की छोटे बच्चों को मिटटी खाने की आदत होती है उसी तरह कुछ लोग कच्चा चावल खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा चावल खाने का परिणाम क्या हो सकता है। अगर नहीं तो आईये आज इस आर्टिकल में सबकुछ जानेंगे।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

अक्सर आपने सुना होगा की छोटे बच्चों को मिटटी खाने की आदत होती है उसी तरह कुछ लोग कच्चा चावल खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा चावल खाने का परिणाम क्या हो सकता है। अगर नहीं तो आईये आज इस आर्टिकल में सबकुछ जानेंगे।

पढ़ें :- तंबाकू-शराब के अलावा भी कैंसर का खतरा! इन पांच इंफेक्शन से रहें सावधान

पेट की समस्याएं

कच्चे चावल पचाने में शरीर को काफी दिक्कत होती है। इसमें मौजूद स्टार्च पूरी तरह से पकने के बाद ही पचता है। कच्चा चावल खाने से गैस, अपच, पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। वहीं, ये आंतों के लिए भी हानिकारक है।

दांत और मसूड़ों पर बुरा असर

कच्चे चावल काफी सख्त होते हैं। इन्हें चबाने से दांतों की इनेमल कमजोर हो सकती है और मसूड़ों में चोट या सूजन आ सकती है। अगर आप लगातार चावल चबाते हैं, तो इससे दांतों में दरारें पड़ने और सेंसिटिविटी का खतरा बढ़ सकता है।

पढ़ें :- Bullet Coffee: सुबह की कॉफी में घी डालना कितना सही? जानें क्या है बुलेट कॉफी और क्यों हो रही चर्चा

फूड पॉइजनिंग

चावल को बिना पकाए खाने से फूड पॉइजनिंग और उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कच्चे चावल को सही तरीके से स्टोर नहीं किया जाए तो उस पर बैक्टीरिया या फंगस पनप सकता है।

पथरी का खतरा

आपको जानकर हैरानी होगी कि चावल को कच्चे खाने से पथरी की समस्या भी हो सकती है। अगर आप स्टोन के मरीज हैं, तो इसे खाने से बचें।

एनर्जी की कमी

पढ़ें :- रात में बार-बार लगती है भूख? हर दिन आधी रात को उठकर खाते हैं खाना, तो हो सकती है यह गंभीर बीमारी

कच्चे चावलों को खाने से कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। साथ ही, आपकी एनर्जी का लेवल भी कम हो सकता है।

कच्चे चावल खाने की इच्छा क्यों होती है?

अगर आपको बार-बार कच्चे चावल खाने की क्रेविंग होती है, तो यह शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी, खासकर आयरन की कमी यानी एनीमिया का संकेत हो सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...