कई सेलिब्रिटीज ब्यूटी प्रोडक्ट की बजाय घर के बने फेसपैक या घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके अपनी स्किन की देखभाल करते है। किसी न किसी इंटरव्यू में आपने प्रियंका से लेकर आलिया तक को कहते सुना होगा कि वह घर में मौजूद कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें स्किन केयर रुटीन में शामिल करती हैं।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
ऐसे ही ईशा अंबानी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो किसी तरह का ब्यूटी रुटीन फॉलो नहीं करती है और न ही चेहरे पर फेसवॉश लगाती है। चेहरे को एक्ने फ्री रखने और ग्लो के लिए आप घर में तैयार किया हुआ फेसवॉश लगा सकती है।
अगर आप बिना फेस क्लींजर का इस्तेमाल किए नेचुरली ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो बस इन चीजों को मिलाकर चेहरा साफ करें। एक बाउल में एक चम्मच गेंहू का आटा, एक चम्मच बेसन को मिक्स कर लें। इसमे थोड़ा सा एलोवेरा जेल और एक चम्मच शहद मिला लें। साथ ही नींबू का रस एक चम्मच डाल लें।
अब इन चीजों को गुलाब जल डालकर पतला घोल तैयार करें। ये घोल इतना पतला हो कि चेहरे पर लगाकर मसाज कर सकें। अब सुबह सबसे पहले चेहरे को वॉश करने के लिए इस घोल को चेहरे पर लगाएं और फिर उंगलियों की मदद से पांच मिनट मसाज करें। मसाज करने से ना केवल डेड स्किन निकल जाएगी बल्कि स्किन बिना किसी फेसवॉश के ही साफ हो जाएगी।
फिर चेहरे को अच्छी तरह से पानी से धो दें। रोजाना करीब सात से आठ दिन लगातार फेस वॉश की बजाय इस नेचुरल फेसवॉश से चेहरे को साफ करेंगी तो ना केवल चेहरे के दाग-धब्बे भी हल्के होने लगेंगे बल्कि स्किन पर गजब का ग्लो नजर आएगा।