Israeli forces : इज़राइली सुरक्षा एजेंसियां आतंकवादी संगठनों को समाप्त करने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर रहीं है। खबरों के अनुसार, इज़राइली सुरक्षा एजेंसी ने गुरुवार को बताया कि इज़राइली सुरक्षा बलों (Israeli Defense Forces) ने फ़िलिस्तीनी गांव टुबास में एक आतंकवादी संगठन के प्रमुख और एक अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता को गिरफ़्तार किया है। उनके ठिकाने से छह एम-16 राइफ़ल, एक पिस्तौल, ग्रेनेड, पाइप बम, गैस सिलेंडर और अन्य लड़ाकू उपकरण बरामद (Combat equipment recovered) किए गए।
पढ़ें :- Bangladesh fire : बांग्लादेश में समुद्र तटीय कॉक्स बाजार में आग लगने से 10 की मौत , नौ लोग घायल
दोनों संदिग्ध पहले भी हमलों में शामिल रहे हैं तथा और भी हमले करने की योजना बना रहे थे। 7 अक्टूबर 2023 से जुडिया और सामरिया (Judea and Samaria) में गिरफ्तार किए गए 6,000 वांछित फिलिस्तीनियों में से 40 प्रतिशत से अधिक हमास से संबद्ध हैं।