HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. ISRO New Chief: वी नारायणन होंगे नए इसरो चीफ, 14 जनवरी को एस सोमनाथ की लेंगे जगह

ISRO New Chief: वी नारायणन होंगे नए इसरो चीफ, 14 जनवरी को एस सोमनाथ की लेंगे जगह

ISRO New Chief:  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) के नए प्रमुख के नाम का ऐलान हो गया है। वर्तमान ISRO प्रमुख एस सोमनाथ की जगह प्रतिष्ठित वैज्ञानिक वी नारायणन लेंगे। इसकी जानकारी मंगलवार को भारत सरकार ने दी। वी नारायणन 14 जनवरी को इसरो प्रमुख पदभार ग्रहण करेंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

ISRO New Chief:  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) के नए प्रमुख के नाम का ऐलान हो गया है। वर्तमान इसरो प्रमुख एस सोमनाथ (S Somnath) की जगह प्रतिष्ठित वैज्ञानिक वी नारायणन (V Narayanan) लेंगे। इसकी जानकारी मंगलवार को भारत सरकार ने दी। वी नारायणन 14 जनवरी को इसरो प्रमुख का पदभार ग्रहण करेंगे।

पढ़ें :- ISRO SpaDeX Docking Success: इसरो ने अंतरिक्ष में जोड़ दिये दो उपग्रह; यह कारनामा करने वाला चौथा देश बना भारत

कैबिनेट की नियुक्ति समिति के आदेश के अनुसार, वी नारायणन (V Narayanan) 14 जनवरी को वर्तमान इसरो प्रमुख एस सोमनाथ के स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे। वह अगले दो वर्षों तक या अगली सूचना तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। दरअसल, इसरो (ISRO) के वर्तमान चेयरमैन एस. सोमनाथ ने 14 जनवरी 2022 को अपना पद संभाला था। वे तीन साल के कार्यकाल के बाद रिटायर हो रहे हैं।

बता दें कि एस. सोमनाथ (S Somnath) के कार्यकाल में ही ISRO ने चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) की सफल लैंडिंग और धरती से 15 लाख किमी ऊपर लैगरेंज पॉइंट पर सूर्य के अध्ययन के लिए आदित्य-L1 (Aditya-L1) भी भेजने जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

कौन हैं इसरो के नए प्रमुख वी नारायणन?

प्रतिष्ठित वैज्ञानिक वी नारायणन (V Narayanan) के पास रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रणोदन में लगभग चार दशकों का अनुभव है। नारायणन एक रॉकेट और स्पेसक्राफ्ट प्रोपल्शन विशेषज्ञ हैं। वह साल 1984 में इसरो का हिस्सा बनें और उन्होंने लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (LPSC) के निदेशक बनने से पहले विभिन्न पदों पर कार्य किया। प्रारंभिक चरण के दौरान, वी नारायणन ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में साउंडिंग रॉकेट्स और संवर्धित उपग्रह प्रक्षेपण यान (ASLV) और ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) के ठोस प्रणोदन क्षेत्र में काम किया।

पढ़ें :- SpaDeX Docking Update: इसरो एक और इतिहास रचने के करीब; 3 मीटर तक करीब आए दोनों उपग्रह

वी नारायणन (V Narayanan) ने एब्लेटिव नोजल सिस्टम (Ablative Nozzle System), कंपोजिट मोटर केस (Composite Motor Case) और कंपोजिट इग्नाइटर केस (Composite Igniter Case) की प्रक्रिया योजना, प्रक्रिया नियंत्रण और कार्यान्वयन में योगदान दिया। फिलहाल नारायणन लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (LPSC) के निदेशक हैं, जो इसरो (ISRO) के प्रमुख केंद्रों में से एक है, जिसका मुख्यालय तिरुवनंतपुरम के वलियामला में है, जिसकी एक इकाई बेंगलुरु में है। नारायणन के पास 40 साल का अनुभव है। वे रॉकेट और स्पेसक्राफ्ट ऑपरेशन के एक्सपर्ट हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...