1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘INDI ठगबंधन’ की बिहार बंद की घोषणा से साफ है विपक्ष की बौखलाहट चरम पर…केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

‘INDI ठगबंधन’ की बिहार बंद की घोषणा से साफ है विपक्ष की बौखलाहट चरम पर…केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, INDI ठगबंधन की बिहार बंद की घोषणा से साफ है विपक्ष की बौखलाहट चरम पर है। 'चोर की दाढ़ी में तिनका' और 'चोर मचाए शोर' ये कहावतें आज पूरी तरह चरितार्थ हो गई हैं। बिहार चुनाव में ठगबंधन को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। NDA की जीत और INDI ठगबंधन की हार तय है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बिहार में आज इंडिया गठबंधन ने चक्काजाम का एलान किया है। इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता इसमें शामिल हुए हैं। इंडिया गठबंधन के नेताओं पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बिहार चुनाव में ठगबंधन को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। NDA की जीत और INDI ठगबंधन की हार तय है।

पढ़ें :- चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सीएम योगी ने वितरित की राहत सामग्री, कहा-डबल इंजन की सरकार आपके साथ है खड़ी

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, INDI ठगबंधन की बिहार बंद की घोषणा से साफ है विपक्ष की बौखलाहट चरम पर है। ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ और ‘चोर मचाए शोर’ ये कहावतें आज पूरी तरह चरितार्थ हो गई हैं। बिहार चुनाव में ठगबंधन को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। NDA की जीत और INDI ठगबंधन की हार तय है।

उन्होंने आगे कहा, चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची की जांच के संवैधानिक आदेश से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की नींद उड़ गई है। संविधान विरोधी गतिविधियों के ज़रिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का अपमान किया जा रहा है, जिसे बिहार की जनता कतई सहन नहीं करेगी। अफ़वाह और दुष्प्रचार से अब कुछ हासिल नहीं होगा।

दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा मतदान सूची का पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के विरोध में इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों के द्वारा बिहार बंद का एलान किया गया और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

बिहार के गरीबों के हक छीनने की कोशिश की जा रही
इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एनडीए सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि जैसे महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया, वैसे ही बिहार के चुनाव को चोरी करने की कोशिश हो रही है। बिहार के गरीबों के हक छीनने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, हमलोग ऐसा नहीं होने देंगे।

पढ़ें :- आखिर कौन है इस दर्दनाक घटना का जिम्मेदार? बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, सरकार ने विशेष कमेटी का किया गठन

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...